Connect with us
Uttarakhand congress leader president karan mahara on UKSSSC paper leak if CBI janch investigation Dhami govt no more latest news today
Image : social media ( Karan Mahara paper leak CBI)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UKSSSC paper leak: करन माहरा बोले CBI जांच होते ही महज 12 घंटे में गिर जाएगी धामी सरकार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

UKSSSC paper leak: करन माहरा बोले CBI जांच होते ही महज 12 घंटे में गिर जाएगी धामी सरकार

1 min read

Karan Mahara paper leak CBI  : UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, करन माहरा बोले पेपर लीक केस की सीबीआई जांच हुई तो 12 घंटे में गिर जाएगी सरकार..

Uttarakhand congress leader president karan mahara on UKSSSC paper leak if CBI janch investigation Dhami govt no more latest news today  : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक प्रकरण का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले को लेकर बेरोजगार युवा लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यह लड़ाई अब सिर्फ बेरोजगार युवाओं की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लोगो की बन गई है, जिसमे राजनीति पार्टियां भी कूद पड़ी है। इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। जिसके चलते बीते 26 सितंबर को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने देहरादून के गांधी पार्क में बेरोजगारों का समर्थन करते हुए सीबीआई जांच करने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़े :Paper leak Protest: BDO, प्रधान दुकानदार निकले सचिव शैलेश बगौली से मिलने वाले छात्र

Karan Mahara statement on CBI janch investigation paper leak case: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक प्रकरण का मामला पूरे प्रदेश समेत देशभर में तेजी से उछलने लगा है। इतना ही नहीं बल्कि पेपर लीक मामले में कई सारे अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है वहीं आरोपी खालिद को हिरासत में भी लिया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी यह मामला शांत नहीं हो रहा है। इस मामले से संबंधित जांच के लिए SIT का गठन किया गया है जिसने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि युवाओं का कहना है कि उन्हें एसआईटी जांच नहीं बल्कि सीबीआई जांच चाहिए जिसकी मांग वो लगातार कर रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी सरकार से सीबीआई जांच करने की मांग उठाई है।

SIT जांच पर नही भरोसा, CBI जांच की उठ रही लगातार मांग, करन माहरा ने कहा 12 घण्टे के भीतर गिर जाएगी सरकार

इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि धामी सरकार की मनसा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की नहीं है। यदि ऐसा होता है तो 12 घंटे के भीतर सरकार गिर जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक मामले में SIT का गठन किया है लेकिन SIT सरकार के इशारे पर काम करेगी। क्योंकि इसमें पकड़े जाने वाले लोगों के संबंध भाजपा के साथ रहे हैं इसलिए इस मामले में बेरोजगारों को न्याय मिलेगा इसकी कोई उम्मीद नहीं है।

साल 2021 मे भी धरा गया था हाकम सिंह

बताते चले करन माहरा का कहना है कि इससे पहले भी कुख्यात नकल माफिया हाकम सिंह को पुलिस ने वर्ष 2021 में पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार किया था। इसी तरह पटवारी AE और JE भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करने पर मंगलौर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष को SIT ने अरेस्ट किया था और अब दोबारा भर्ती पेपर लीक मामले में हाकम सिंह गिरफ्तार हुआ है जिसके तार फिर भाजपा से जुड़े हैं।

CBI जांच हुई तो फंस सकती है बड़ी मछली जाल मे

इतना ही नहीं बल्कि जिस संस्थान से पेपर लीक हुआ है वह संस्थान भी भाजपा नेता का ही है। तब कैसे माना जा सकता है की SIT निष्पक्ष जांच करेगी। करन ने कहा की यहां तो हाकम सिंह को संरक्षण देने वाले मगरमच्छों के अलावा बड़ी मछली का नाम भी पेपर लीक में आ रहा है। यदि इस मामले में हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच हो गई तो बड़ी मछली का नाम आते ही 12 घंटे के भीतर भाजपा सरकार गिरने की पूर्ण संभावना है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top