Connect with us
cultural artist writer pension increase by CM Dhami on rajat jayanti 2025 uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand rajat jayanti pension)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: उत्तराखण्ड रजत जयंती पर कलाकारों लेखकों को सौगात दोगुनी हुई पेंशन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: उत्तराखण्ड रजत जयंती पर कलाकारों लेखकों को सौगात दोगुनी हुई पेंशन

1 min read

Uttarakhand rajat jayanti pension  : सांस्कृतिक उत्थान के लिए CM धामी ने की चार बड़ी घोषणाएं, उत्तराखंड के कलाकारों और लेखकों की पेंशन हुई दोगुनी… 

cultural artist writer pension increase by CM Dhami on rajat jayanti 2025 uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर हिमालयन संस्कृति केंद्र गढ़ी कैंट में आयोजित हिमालय निनाद उत्सव 2025 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के हित में चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। जिसमें उन्होंने वृद्ध एवं आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों व लेखकों की पेंशन को दोगुना करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड: स्नेह राणा को CM धामी ने दी विश्व कप जीत की बधाई 50 लाख प्रोत्साहन राशि देगी सरकार

Uttarakhand actor artist writer pension scheme: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों तथा ऐसे लेखकों के हित में चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की है, जिन्होंने साहित्य की साधना में अपना पूरा जीवन कला एवं संस्कृति पर लगा दिया। लेकिन वृद्ध अवस्था में खराब स्वास्थ्य के कारण वो अपने जीवन को चलाने मे असमर्थ हो गए हैं, उनकी मासिक पेंशन में 3000 की वृद्धि करते हुए ₹6000 करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृति विभाग के तहत सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकारों का मानदेय और अन्य व्यवस्थाएं भारत सरकार के उपक्रम नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर दिए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेंशन के साथ ही की अन्य घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद स्तर पर प्रेक्षागृह का निर्माण करने की भी घोषणा की है। वही प्रदेश में एक राज्य स्तरीय संग्रहालय और कुमाऊं एवं गढ़वाल में एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय का निर्माण किए जाने की घोषणा भी की है। बताते चले बीते देर रात आयोजन में कथक नृत्यांगना सोनल मानसिंह और उत्तराखंड गीतों को नए ढंग से प्रस्तुत करने वाले दल पांडवाज की शानदार प्रस्तुतियां हुई। जिसमें कार्यक्रम का आनंद उठाने के काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस दौरान सोनल मानसिंह और पांडवाज की प्रस्तुतियों की बेहद सराहना की गई।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top