UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल
Tehri news: टिहरी कीर्तिनगर में पगडंडी से गिरकर उत्तराखण्ड पुलिस जवान की गई जिंदगी
1 min read
Rajendra Negi uttarakhand police: घर जलने पर गांव पहुंचे पुलिस के जवान की गई जिंदगी, डेढ़ माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया..
Rajendra Negi uttarakhand police soldier rajendra negi died in kirtinagar tehri garhwal dehradun news today: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है , जहां पर पुलिस विभाग के जवान की पत्थर की चपेट में आने से जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Gangolihat Pithoragarh car Accident: खटीमा से गंगोलीहाट जा रही कार खाई में गिरी 2 की मौत
Rajendra Negi kirtinagar tehri garhwal news today: अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से टिहरी जिले के कीर्तिनगर के बेंजवाडी के निवासी 28 वर्षीय राजेंद्र सिंह नेगी वर्तमान में अपने परिवार के साथ देहरादून के नकरौंदा में रहते थे। दरअसल राजेंद्र देहरादून में ही पुलिसकर्मी के पद पर तैनात थे। बीते बुधवार को राजेंद्र के पैतृक आवास में रात के करीब 12:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी जिसके कारण उनके घर मे रखा बिस्तर ,खाद्य सामग्री कपड़े ,ज्वेलरी, बर्तन और अन्य सभी जरूरी सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों व दमकल की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
50 मीटर नीचे सड़क पर गिरे राजेंद्र की मौत ( tehri garhwal breaking news)
जैसे ही घर के जलने की सूचना राजेंद्र को मिली तो वह बीते गुरुवार को अपने गांव पहुँचे जहाँ पर रात के करीब 8:00 बजे वो पगडंडी से अपने चाचा के घर जाने लगे। तभी उनका पैर फिसल गया और वह सीधा 50 मीटर नीचे सड़क पर गिर गए ,जहां से उनका सिर एक पत्थर से टकरा गया और वो बेहोश हो गए। इसके बाद उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए सीधा श्रीकोट के बेस चिकित्सालय ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डेढ माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया ( tehri garhwal news today)
राजेंद्र के शव का हरिद्वार की खड़खड़ी शमशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान हर किसी की आँखे भर आई। बताया जा रहा है कि राजेंद्र की एक डेढ़ माह की बेटी है जिसके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ चुका है।
