UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun school closed today: देहरादून जिले में 3 नवंबर को बंद रहेंगे 24 स्कूल आदेश जारी
1 min read
Dehradun school closed today : राजधानी देहरादून में 24 स्कूलों में 3 नवंबर को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी…
dehradun 20 school closed today holiday tomorrow 3 November 2025 due to president visit uttarakhand latest news live : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के स्कूलों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर 3 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे पर रहने के कारण जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कड़ी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के निर्धारित मार्गो को जीरो जोन घोषित किया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में आने वाले 24 स्कूलों के लिए आगामी 3 नवंबर यानी एक दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़े :Chhath holiday 2025: उधमसिंह नगर जिले में छठ पूजा के दिन स्थानीय अवकाश घोषित
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज 2 नवम्बर रविवार को उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। जिसके चलते वो शाम को राजधानी देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में आने वाले 24 स्कूलों के लिए एक दिन की छुट्टी घोषित की है। जिसमे ग्रेस अकैडमी कैंट रोड, केंद्रीय विद्यालय हाथी बड़कला कैंट रोड, स्कॉलर होम राजपुर रोड, डीपीएस राजपुर रोड, ब्रुकलिन व ब्राइटलैंड स्कूल कर्जन रोड, हिल ग्रेस ,मार्शल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल लक्ष्मी रोड, शेरवुड स्कूल नेहरू कॉलोनी तिराहे में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

समर वैली स्कूल तेग बहादुर रोड समेत अन्य स्कूलो मे रहेगा अवकाश
इसके अलावा समर वैली स्कूल तेग बहादुर रोड, एमकेपी रोड पर स्थित हेरिटेज, कॉन्वेंट स्कूल राजपुर रोड पर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल, विवेकानंद स्कूल जोगीवाला, नेहरू कॉलोनी में मानव भारती स्कूल, करनपुर चौक के पास एसजीआरआर स्कूल, राजपुर रोड में जसवंत मॉडल स्कूल, प्लाईवुड पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी में एक दिन का अवकाश रहेगा। जबकि राजधानी देहरादून के अन्य विद्यालय पूर्व की तरह ही संचालित होंगे। आपको बता दें कि शनिवार को जारी आदेश में जहां उपरोक्त 20 स्कूलों में सोमवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया था वहीं रविवार शाम जिलाधिकारी ने संशोधित आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक उपरोक्त स्कूलों के अतिरिक्त पाईन हॉल स्कूल राजपुर रोड़, सेंट थॉमस स्कूल, निकट घंटा घर, केन्द्रीय विद्यालय, आई.आई.पी, मोहकमपुर और ज्ञानंदा बालिका स्कूल, न्यू रोड इन चार स्कूलों में भी एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
