Connect with us
Uttarakhand News: Dhami government going to start employment camp in every district

Home / PUSHKAR SINGH DHAMI / उत्तराखंड: अब धामी सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए लगाने जा रही है हर जिले में कैंप

PUSHKAR SINGH DHAMI उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: अब धामी सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए लगाने जा रही है हर जिले में कैंप

1 min read

CM धामी का स्वरोजगार की ओर एक नया कदम, बेरोजगार युवाओं के लिए लगाने जा रही है हर जिले में कैंप

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री की सपथ लेने के बाद ही सबसे बड़ी घोषणा प्रदेश में 24 हजार सरकारी नौकरियों को लेकर किया था। चुनावी साल में मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में स्वरोजगार की संभावनाएं खुद ही तलाशनी शुरू कर दी हैं। जी हाँ जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के दौरान स्वरोजगार से जुड़ी योजनाएं व कार्यक्रम चलाने वाले विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए। उन्होंने अधिकारियों को एक से 15 सितंबर तक हर जिले में कैंप लगाने को कहा है। इनमें जिलास्तरीय अधिकारी और बैंक के अधिकारी सभी आवेदनों का निपटारा करते हुए लोन देना सुनिश्चित करेंगे। बताते चलें कि उन्होंने प्रत्येक जिलों में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार कैंप में जिलास्तरीय अधिकारी एवं बैंक के अधिकारी केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे।


यूट्यूब पर जुड़िए-

Continue Reading

More in PUSHKAR SINGH DHAMI

To Top