UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Diksha Pandey Haldwani: हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडे अस्पताल में भर्ती, लगाए गंभीर आरोप
1 min read
Haldwani News Diksha Pandey viral video from hospital : विवादों में घिरी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे अस्पताल में भर्ती, वायरल वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
Diksha Pandey vlogger viral video | social media influencer hospitalised in Sushila Tiwari hospital Haldwani | सेना के जवानों की पत्नियों और पहाड़ की महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद सुर्खियों में आई हल्द्वानी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे विरोध और विवाद के बीच उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर उनका नाम चर्चाओं में आ गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है।
यह भी पढ़े :Firozabad one side love फिरोजाबाद में देवर ने भाभी के प्यार में डेढ़ साल के बच्चे को मार डाला
अस्पताल से हुआ दीक्षा पांडे का वीडियो वायरल (Diksha Pandey hospitalised)
इसी बीच अस्पताल से उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दीक्षा पांडे ब्लॉगर कल्पना रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें लगातार परेशान और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले के दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे की स्थिति जांच और संबंधित पक्षों के बयानों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़े :Firozabad one side love फिरोजाबाद में देवर ने भाभी के प्यार में डेढ़ साल के बच्चे को मार डाला
गौरतलब है कि दीक्षा पांडे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर पहाड़ की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और फौजी जवानों की पत्नियों पर भी बयान दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिली और पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन में शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद दीक्षा पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी और कहा था कि उनकी बातों को गलत तरीके से लिया गया है।
