UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh: पिथौरागढ़ में अतिवृष्टि से गिरा घर, परिवार ने बचाई जान, बैल की मलबे में दबकर मौत
1 min read
|Pithoragarh Rain News | Uttarakhand Heavy Rain | House Collapse | Disaster Relief | Pithoragarh Weather Update|
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गोगना गांव में ढहा मकान, मलबे में दबकर बैल की मौत
|Pithoragarh Rain News | Uttarakhand Heavy Rain | House Collapse | Disaster Relief | Pithoragarh Weather Update| उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पर्वतीय इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के निकट स्थित गोगना गांव में बुधवार रात मूसलधार बारिश के चलते एक आवासीय मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर के रसोईघर में मौजूद थे। उन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मकान के साथ बने गौशाला में बंधे दो बैलों में से एक बैल मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून सूर्यधार पुलिया बही जान जोखिम में डाल नाला पार कर रहे ग्रामीण
समय रहते बाहर निकला परिवार, बड़ा हादसा टला
(House Collapse in Pithoragarh)
जानकारी के अनुसार, यह मकान जगत सिंह मेहता, पुत्र स्वर्गीय देव सिंह मेहता का था। लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गईं और देर रात पूरा भवन ढह गया। परिवार के सदस्य भोजन कर रहे थे, इसलिए उन्हें हादसे का आभास होते ही बाहर निकलने का मौका मिल गया। इससे जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन परिवार का आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने किया मौके का निरीक्षण (Disaster Relief Uttarakhand)
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की टीम गोगना गांव पहुंची। जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोविंद वल्दिया, बीडीसी सदस्य कुसुम मेहता तथा भाजपा मंडल महामंत्री विनोद मेहता ने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: हल्द्वानी में भाई से विवाद के बाद पुल से कूदी युवती, लोगों की सूझबूझ से बची जान
तत्काल राहत और सर्वे के दिए गए निर्देश
(Uttarakhand Disaster Compensation)
प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के रूप में तिरपाल उपलब्ध कराया गया। वहीं मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मकान और पशुहानि का जल्द से जल्द सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
राजस्व विभाग की टीम भी रही मौजूद
(Revenue Department Survey)
निरीक्षण के दौरान पटवारी राहुल परिहार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।
