Connect with us
Uttarakhand News Live: Honorarium for yoga instructors to increase; recruitment AYUSH Department.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand News Live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand yoga instructor: उत्तराखण्ड योगा अनुदेशकों का मानदेय बढ़ेगा आयुष विभाग में होगी भर्ती

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand yoga instructor: उत्तराखण्ड योगा अनुदेशकों का मानदेय बढ़ेगा आयुष विभाग में होगी भर्ती

1 min read

Uttarakhand news live uttarakhand news today uttarakhand hindi news uttarakhand yoga instructor uttarakhand govt jobs उत्तराखंड में आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर जोर, योग अनुदेशकों का मानदेय 500 रुपये प्रति घंटा करने की तैयारी; पहाड़ में बनेंगे दो नए मेडिकल कॉलेज

Uttarakhand News Live: Honorarium for yoga instructors to increase; recruitment AYUSH Department. Uttarakhand breaking news live today: उत्तराखंड में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को आम लोगों तक पहुंचाने और आयुष केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने कवायद तेज कर दी है। आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राष्ट्रीय आयुष मिशन (National AYUSH Mission) के तहत संचालित योजनाओं और अस्पतालों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में योग अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी, पर्वतीय क्षेत्रों में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज स्थापित करने, खाली पदों पर भर्ती और आयुष केंद्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने समेत कई अहम मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए गए। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में संचालित आयुष केंद्रों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। साथ ही, लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा गया।

यह भी पढ़े :Haridwar News: हरिद्वार में अवैध संबंध और गद्दी विवाद में गई दो साधुओं की जान आरोपी गिरफ्तार

योग अनुदेशकों का मानदेय दोगुना करने की तैयारी (uttarakhand Yoga Instructors Honorarium)

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेवाएं दे रहे योग अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। वर्तमान में योग अनुदेशकों को 250 रुपये प्रति घंटा मानदेय दिया जा रहा है। आयुष मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसे बढ़ाकर 500 रुपये प्रति घंटा करने का प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाए।प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। मंत्री ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे योग अनुदेशकों की मानदेय बढ़ाने की मांग को गंभीरता से लिया जा रहा है और राज्य सरकार इस संबंध में अपने स्तर से आवश्यक प्रयास करेगी।

रुड़की का पुराना एलोपैथिक भवन आयुष विभाग को मिलेगा (uttarakhand news today Rudki AYUSH Facility)

बैठक में हरिद्वार जिले के रुड़की से जुड़े मामले पर भी चर्चा हुई। यहां एलोपैथिक विभाग के नए भवन का निर्माण पूरा होने के बाद पुराने भवन को आयुष विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पुराने भवन को आयुष विभाग को हैंडओवर किए जाने के संबंध में संबंधित स्तर पर पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। इसके अलावा हरिद्वार स्थित ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों के उच्चीकरण के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत केंद्र से धनराशि प्राप्त करने का प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा गया।

दो पर्वतीय जिलों में बनेंगे आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज (uttarakhand Ayurveda Medical Colleges)

आयुष मंत्री ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दो पर्वतीय जिलों का चयन कर वहां आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए अग्रिम कार्रवाई शुरू की जाए। माना जा रहा है कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर भी बढ़ेंगे।

पिरान कलियर में यूनानी चिकित्सालय के लिए जमीन की तलाश (uttarakhand news live Unani Hospital)

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में प्रस्तावित यूनानी चिकित्सालय भवन का मामला भी बैठक में उठा। जिस भूमि को अस्पताल के निर्माण के लिए चिह्नित किया गया था, वह राष्ट्रीय राजमार्ग की जद में आने के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के एक निवासी की ओर से यूनानी चिकित्सालय के लिए भूमि दान करने की बात सामने आई है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि उपलब्ध कराने से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए। साथ ही अस्पताल भवन के निर्माण के लिए बजट का प्रस्ताव भी तैयार किया जाए।

जाखनीधार के 50 बेड अस्पताल के पुनर्निर्माण में गड़बड़ी की जांच के निर्देश (uttarakhand Hospital Reconstruction)

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जाखनीधार के 50 बेड वाले ध्वस्त अस्पताल के पुनर्निर्माण का मुद्दा भी सामने आया। मंत्री ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से आवंटित धनराशि के अनुरूप काम नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की जाए। जांच के बाद यदि कार्यदायी संस्था से किसी धनराशि की वसूली बनती है तो उसे वापस लिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

जीर्ण-शीर्ण भवन से दूसरे स्थान पर शिफ्ट होगा पीपलकोटी का आयुष्मान आरोग्य मंदिर (uttarakhand hindi news Health Infrastructure)

मंत्री ने पीपलकोटी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के भवन की खराब स्थिति को भी गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित जिलाधिकारी से समन्वय कर आरोग्य मंदिर में तैनात स्टाफ को फिलहाल किसी सुरक्षित वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में संचालित आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्रों की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा, ताकि समय-समय पर इन केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया जा सके।

कार्मिकों की मांगों पर एक सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश (uttarakhand AYUSH Employees)

आयुष विभाग के तहत कार्यरत पंचकर्म सहायक, फार्मेसी अधिकारी और योग प्राकृतिक चिकित्सा सहायक पदों से जुड़े कार्मिकों के मामलों पर भी बैठक में चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित कार्मिकों को आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएं। वहीं, हड़ताल पर रहे कर्मचारी संघ के सदस्यों की मांगों पर भी सकारात्मक रुख अपनाने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि संघ की लगभग सभी मांगों पर समुचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग में पंचकर्म सहायक, फार्मेसी अधिकारी और योग प्राकृतिक चिकित्सा सहायकों के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। विभाग में कुछ नए पदों के सृजन की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

खाली पदों को भरने के लिए भेजा जाएगा अधियाचन (uttarakhand govt job Recruitment)

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कमी से मान्यता संबंधी प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का भी समाधान तलाशने पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में खाली पदों को भरने के लिए अधियाचन भेजा जाएगा। इसके अलावा आयुष विभाग के विभिन्न कार्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए भी विभागीय स्तर से संबंधित आयोग को अधियाचन भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इससे विभागों में लंबे समय से खाली चल रहे पदों को भरने की उम्मीद बढ़ी है।

यह भी पढ़े :Bageshwar crime news: बागेश्वर प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा का हत्यारोपी क्लर्क नवल किशोर फरार

डॉक्टरों के एसीआर और एसीपी से जुड़े मामलों पर भी फैसला (uttarakhand ACR and ACP)

बैठक में आयुष विभाग के डॉक्टरों के एसीआर और एसीपी समेत अन्य लंबित मामलों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विभाग के कार्मिकों से जुड़े मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। साथ ही, आयुष मिशन के तहत प्रदेश में संचालित अस्पतालों और आयुष केंद्रों की समीक्षा का उद्देश्य मरीजों को पहले से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बताया गया। मंत्री ने कहा कि केंद्रों की कार्यप्रणाली और उपलब्ध संसाधनों को बेहतर बनाने पर लगातार काम किया जाएगा।

आयुष मंत्रालय जाकर केंद्र से मांगी जाएगी मदद (uttarakhand AYUSH Ministry)

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य में आयुष मिशन को और प्रभावी बनाने के लिए जल्द ही वह आयुष मंत्रालय जाएंगे। वहां उत्तराखंड की जरूरतों और आयुष क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रस्तावों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद और अन्य आयुष चिकित्सा पद्धतियों को मजबूत करने के लिए केंद्र से आवश्यक सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि राज्य के अधिक से अधिक लोगों को बेहतर और सुलभ आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top