Connect with us
alt= "earthquake in uttarakashi uttarakhand"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में फिर भूकम्प के झटकों से डोल उठी देवभूमि, लोग दहशत में निकले घरों से बाहर

उत्तराखण्ड उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड में फिर भूकम्प के झटकों से डोल उठी देवभूमि, लोग दहशत में निकले घरों से बाहर

1 min read

alt= "earthquake in uttarakashi uttarakhand"

प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अतिसंवेदनशील कही जाने वाली उत्तराखंड की धरती आज एक बार फिर भूकंप से डोल ग‌ई। जी हां… आज एक बार फिर राज्य के उत्तरकाशी और चमोली जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार देर रात आए इन झटकों से जिले के तमाम इलाकों के लोग दहशत में हैं। भूकंप के झटके हल्के होने के कारण भले ही जान-माल का नुक़सान ना हुआ हो परन्तु राज्य में बार बार आने वाले ये भूकंप के हल्के झटके किसी बड़ी आपदा की ओर भी संकेत कर रहे हैं। जिसका खुलासा देश-विदेश के तमाम भू-गर्भीय वैज्ञानिक भी कर चुके हैं। बात उत्तरकाशी की ही करें तो इस साल अभी तक उत्तरकाशी की धरती भूकंप से पांच बार डोल चुकी है। उत्तरकाशी के साथ ही चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी इस साल अभी तक क‌ई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।




प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के चमोली और उत्तरकाशी जिलों में शुक्रवार देर रात करीब एक बजकर आठ मिनट पर भूकंप के हल्के झटके आए। भूकंप के ये झटके उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री हर्षिल क्षेत्र में के साथ ही चमोली जिले के कई हिस्सों में महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग दहशत में आकर घर से बाहर निकल आए। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के अनुसार भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के सीमा से लगे चमोली जिले में जमीन से 10 किमी नीचे बताया गया है। हालांकि भूकंप से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन राज्य में बार-बार आने वाले ये झटके भविष्य में किसी विनाशकारी भूकंप की ओर भी संकेत कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही राज्य के उत्तरकाशी जिले में ही 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top