Connect with us
Uttarakhand news: Heavy rain barish alert cloud burst in Yumnotri Uttarkashi at Janaki Chatti today.

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखण्ड: युमनोत्री में बादल फटने से भारी तबाही, जानकी चट्टी में बहीं दुकानें और गाड़ियां

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: युमनोत्री में बादल फटने से भारी तबाही, जानकी चट्टी में बहीं दुकानें और गाड़ियां

1 min read

Yamunotri cloud burst today: यमुनोत्री धाम में फटा बादल, देर रात आया तबाही का मंजर..

Yamunotri cloud burst today: उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के कुछ पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू किया है जिसके कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है तो वहीं कई जगह पर भूस्खलन होने से अधिकांश मार्ग अवरुद्ध होने लगे हैं। जिसके कारण यात्री जगह-जगह पर लंबे समय तक फंस रहे हैं इसके साथ ही अब पहाड़ों पर बादल फटने की सूचनाएं भी सामने आने लगी है। ऐसी ही कुछ खबर उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम से सामने आ रही है जहां पर अतिवृष्टि होने के कारण बादल फटा है।

यह भी पढ़िए:चमोली के गोपेश्वर में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे का सैलाब देख घरों को छोड़कर भागे लोग

Uttarkashi cloud burst बता दें बीते गुरुवार की रात उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम में बादल फटने के कारण तबाही का मंजर सामने आया है जिसके चलते जानकी चट्टी क्षेत्र में नदी के तटवर्ती क्षेत्र के भवनों को रात में खाली करा कर प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। वहीं यमुना नदी के आसपास के किनारे राणा चट्टी, हनुमान चट्टी समेत अन्य स्थानों पर पुलिस प्रशासन ने संचार के माध्यम से लोगों को सतर्क कर दिया था। इसके अलावा यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुनोत्री धाम में नदी के किनारे पुरोहित सभा के कक्ष आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए तथा मंदिर समिति का जनरेटर व स्ट्रीट लाइट भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है इतना ही नहीं बल्कि मंदिर के निचले क्षेत्र में मलवा आया है। जबकि जानकी चट्टी की पार्किंग में पानी आने से एक बाइक व तीन खच्चर बहने की सूचना प्राप्त हुई है वर्तमान में यमुना नदी का जलस्तर सामान्य है अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top