Connect with us
Uttarkashi bike Accident major died

Home / उत्तरकाशी / Uttarkashi Bike Accident News: उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे में खाई में गिरी बाइक मेजर समेत दो की गई जिंदगी…..

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

Uttarkashi Bike Accident News: उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे में खाई में गिरी बाइक मेजर समेत दो की गई जिंदगी…..

1 min read

Uttarkashi Bike accident News : उत्तरकाशी गंगोत्री नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में बाइक गिरने से मेजर समेत दो लोगों की गई जिंदगी……

Uttarkashi Bike Accident News:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री नेशनल हाईवे पर इन दिनों कुछ ज्यादा ही हादसे घटित हो रहे हैं जो एक के बाद एक लोगों को मौत के मुंह में धकेल रहे हैं। ऐसे ही कुछ दर्दनाक हादसे की खबर आज फिर से उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी से सामने आ रही है जहाँ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी जिसमें मध्य प्रदेश के रहने वाले एक मेजर समेत दो लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़िए:पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में मैक्स और स्कूटी की भयानक भिड़ंत एक युवक ने मौके पर तोड़ा दम…

Major bike Accident Gangotri:बता दें आशीष मिश्रा पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा निवासी पारसी मोहल्ला इंदौर उम्र 47 वर्ष और कचाडिया मीट पुत्र अश्विन भाई निवासी सूरत गुजरात उम्र 26 वर्ष बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड घूमने आए थे जिसके चलते वे आज सोमवार की करीब 12 बजे उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे लेकिन जैसे ही उनकी बाइक गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास पहुँची तो गहरी खाई में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके चलते भारतीय सेना में मेजर आशीष मिश्रा व उनके अन्य साथी कचाडिया की मौत हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि बाइक के खाई में गिरते ही हेलमेट भी चकनाचूर हो गया था। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस एसडीआरफ समेत दुर्घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने खाई में गिरे दोनों बाइक सवार लोगों को सड़क पर लाकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसा किस वजह से हुआ इसका अभी कुछ पता नहीं चला है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top