UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Roorkee news: रूड़की आर्मी कैंट से फर्जी फौजी गिरफ्तार, सेना की वर्दी 18 डेबिट कार्ड बरामद
1 min read
Roorkee army news today: उत्तराखंड आर्मी एरिया से फर्जी फौजी गिरफ्तार, सेना की वर्दी में घूम रहा था आरोपी, आरोपी के पास से 18 डेबिट कार्ड, सेना की वर्दी, फर्जी जॉइनिंग लेटर बरामद..
fake army soldier surendar kumar of rajsthan arrested in roorkee military cant area haridwar uttarakhand live news today.: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस प्रशासन की टीम ने मिलकर एक फर्जी सैनिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास से 18 डेबिट कार्ड समेत आर्मी कार्ड और फर्जी जॉइनिंग लेटर भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :पाक संग मुठभेड़ में बिहार के छोटू शर्मा शहीद, मई में हुई थी शादी chotu sharma army Martyr bihar
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू के कोलसिया के नवलगढ़ का निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र शिशराम कुछ माह से हरिद्वार जिले के रुड़की के आदर्श नगर में किराए पर रह रहा था। दरअसल बीते गुरुवार को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान आर्मी इंटेलिजेंस से पुलिस प्रशासन को सूचना मिली आर्मी एरिया में एक संदिग्ध युवक सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही आर्मी इंटेलिजेंस कोतवाली पुलिस CIU समेत LIU की टीम ने गेट के पास घेराबंदी करते हुए संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
फर्जी सैनिक बने घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
जिसने पूछताछ मे सब उगल दिया। टीम ने जब आरोपी की तलाश की तो उसके पास से 18 डेबिट कार्ड सेना की वर्दी, नेम प्लेट ,आर्मी कार्ड और फर्जी जॉइनिंग लेटर बरामद करते हुए उसे कोतवाली पहुंचाया। जब पुलिस ने सुरेंद्र से पूछछात की तो उसने बताया कि सेना की वर्दी का उपयोग उसने कैंट एरिया में आसानी से घुसने और सूचना प्राप्त करने के लिए किया।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर आरोपी का असली उद्देश्य क्या था और वह कितने समय से सेना परिसर में आ जा रहा था। पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के नेटवर्क और संपर्कों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सेना के एक स्टाफ द्वारा बताया गया कि आरोपी कैंट और सैन्य क्षेत्र में अपनी फोटो खींचकर दूसरों को दिखाता था और खुद को सेना में कार्यरत बताता था।
