Connect with us
Navya Pandey Ju-Jitsu Haldwani

Home / स्पोर्ट्स / उत्तराखण्ड: वन दरोगा नव्या पांडे ने अबूधाबी में जीता पदक, बढ़ाया देश प्रदेश का मान

स्पोर्ट्स हल्द्वानी

उत्तराखण्ड: वन दरोगा नव्या पांडे ने अबूधाबी में जीता पदक, बढ़ाया देश प्रदेश का मान

1 min read

Navya Pandey Ju-Jitsu Haldwani: नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर में रहने वाली नव्या पांडे ने आबूधाबी में आयोजित जु-जित्सु प्रतियोगिता में हासिल किया कांस्य पदक…….

Navya Pandey Ju-Jitsu Haldwani
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र मे पीछे नहीं है। वह अपनी काबिलियत और मेहनत के जरिए अपने देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे भी अपनी सफलता के झण्डे गाड़ रही है। हम आपको आए दिन ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते है जो अपनी मेहनत के जरिए सफलता हासिल कर अपने प्रदेश के साथ-साथ अपने देश का मान भी पूरे वैश्विक स्तर पर बढ़ा रही हैं। हम आपको प्रदेश की ऐसी ही एक और बेटी से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने विश्व पटल पर सफलता हासिल की है। जी हाँ हम बात कर रहे है मूल रूप से नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर में रहने वाली नव्या पांडे की जिन्होंने आबूधाबी में चल रही आठवीं एशियाई प्रतियोगिता जु-जित्सु में कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर उत्तराखंड के साथ- साथ सभी देशवासियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश के मयंक गिरी ने श्रीलंका में जीते गोल्ड सहित तीन पदक, बढ़ाया देश प्रदेश का मान

बता दें नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर की रहने वाली नव्या पांडे ने वैश्विक स्तर अबूधाबी मे आयोजित जु-जित्सु प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। आपको जानकारी देते चले नव्या पांडे जु-जित्सु खिलाड़ी होने के अलावा वन विभाग में दरोगा के पद पर भी कार्यरत हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता को जीतकर विदेशी जमीन पर भारत का तिरंगा लहराया है। इससे पहले भी जु-जित्सु प्रतियोगिता में नव्या पांडे भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी जु-जित्सु एसोसिएसन ऑफ इंडिया के महासचिव विनय जोशी ने नव्या की उपलब्धि पर खुशी जताई है और उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आबूधाबी में चल रही आठवीं एशियाई प्रतियोगिता में नव्या ने महिला वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। खुशी के इस अवसर पर सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल आदि ने भी नव्या को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही खेल अधिकारियों के साथ-साथ सभी परिचितों एवं रिश्तेदारों ने भी इस अवसर पर उन्हें और उनके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: दूसरी बार एशिया यूथ चैंपियन बनें बृजेश टम्टा, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in स्पोर्ट्स

To Top