Connect with us
Uttarakhand ration card EKYC app launch by govt make easily from home mobile
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand ration card EKYC app)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration card KYC: राशन कार्ड EKYC को लांच होगा मोबाइल एप मिलेगी राहत

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand ration card KYC: राशन कार्ड EKYC को लांच होगा मोबाइल एप मिलेगी राहत

1 min read

Uttarakhand ration card EKYC app  : राशन कार्ड धारकों को मिलेगी बड़ी राहत, मोबाइल एप लॉन्च करने की तैयारी, 54 लाख लोगो की समस्या का होगा निपटारा..

Uttarakhand ration card EKYC app launch by govt make easily from home mobile: उत्तराखंड मे खाद्य आपूर्ति विभाग के लिए NIC की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि, NIC देहरादून की ओर से तैयार किए गए एक एप के जरिए घर बैठे लाखों लोग अपनी ई – केवाईसी करा सकेंगे। दरअसल एप की मदद से प्रदेश के 54 लाख लोगों की राशन की दुकानों तक की दौड़ भाग खत्म हो सकेगी। इसके साथ ही राशन डीलर व विभागीय अधिकारियों , कर्मचारियों का काम भी आसान हो सकेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card: 15 दिसंबर तक करालें EKYC अन्यथा निरस्त होगा कार्ड नहीं मिलेगा राशन

आपको जानकारी देते चलें NIC (National Informatics Centre) देहरादून की ओर से राशन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी को लेकर एक एप लॉन्च करने की तैयारी है ,जो एक-दो दिन के भीतर लांच हो जाएगा। इस एप के लांच होने से उपभोक्ताओं को घर बैठे ई केवाईसी करने में मदद मिलेगी। गौर हो देशभर में राशन कार्ड के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है, ताकि फर्जी तरीके से राशन लेने वाले लोगों की पहचान कर उनके सत्यापन को रोका जा सके। उत्तराखंड में आगामी 15 दिसंबर तक सभी राशन कार्ड धारकों के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

E-kyc प्रक्रिया मे लग रहा अधिक समय ( Uttarakhand ration news update)

अभी तक प्रदेश के 13 जिलों में 93 लाख 16,705 लोगो मे से 41 लाख 9 हजार 711 लोगो ने e -kyc कराई है। ऐसे में 54 लाख 6, 994 लोग अभी भी इस प्रक्रिया से वंचित रह गए हैं, जिसकी समस्या यह है कि सभी लोगो को उनके डीलर के पास रखी ई पास मशीन से e-kyc करवानी पड़ रही है। जिसके कारण e-kyc की प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है।

E – kyc के लिए एप होगा लांच आँखों की आइरिस होगी स्कैन ( Uttarakhand ration card e-kyc)

E- kyc के लिए मोबाइल एप लॉन्च के जरिए बुजुर्ग बीमार और दिव्यांगजनों को राहत मिलेगी। एप में राशन कार्ड धारक से जुड़ी सभी जानकारी एक क्लिक में मिलेगी जिसमे साल भर में लिए गए राशन, कितना राशन बाकी है और परिवार में कितने यूनिट है सभी की जानकारी उपलब्ध होगी। अभी तक बायोमिट्रिक तकनीक से सत्यापन हो रहा था लेकिन एप पर अंगूठे ,अंगुलियों की जगह आंखों की पुतली यानी आइरिस के स्कैन करने से e- kyc प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top