UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
हल्द्वानी की सुरभि जोशी ने CBSE 12वीं में 91.4% अंक हासिल कर बढ़ाया परिजनों का मान
1 min read
CBSE Board exam result: CBSE Board Result 2026 Uttarakhand news Today| Surbhi Joshi Haldwani| BLM Academy| हल्द्वानी की सुरभि जोशी ने CBSE 12वीं परीक्षा में 91.4% अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार का मान
CBSE Board exam Result 2026 Uttarakhand news Today| Surbhi Joshi Haldwani| BLM Academy| उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के पदमपुर देवलिया गौडापडाव BLM Academy की छात्रा सुरभि जोशी ने CBSE बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। सुरभि की इस उपलब्धि के बाद परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़े:Uttarakhand CBSE topper 2026: 12वीं में चालक की बेटी बनी पौड़ी टॉपर गार्ड के बेटे ने किया कमाल
विषयों में शानदार प्रदर्शन (CBSE 12th Result 2026)
सुरभि जोशी ने अपने सभी विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने English Core में 93 अंक, History में 89 अंक, Political Science में 90 अंक, Geography में 88 अंक और Psychology में 97 अंक प्राप्त किए हैं। इन अंकों के आधार पर उन्होंने कुल 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है।
परिवार का मिला पूरा सहयोग (Student Success Story)
सुरभि जोशी के पिता जीवन चंद्र जोशी वर्तमान में Mother Dairy Ice Creams में Area Sales Manager के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता नीतू जोशी गृहिणी हैं। मूल रूप से परिवार दुर्गा भगवानपुर, मोटाहल्दू का निवासी है। देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में परिवार का कहना है कि सुरभि शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती रही हैं और उन्होंने अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी।
यह भी पढ़े :UBSE 12th topper 2026: 12वीं में ऋषिकेश के आर्यन बने सेकंड उत्तराखण्ड टापर पिता है मोटर मैकेनिक
UPSC सिविल सर्विसेज में जाना है सपना (UPSC Aspirant Story)
सुरभि जोशी का सपना भविष्य में UPSC Civil Services जॉइन कर देश सेवा करना है। इसके लिए वह आगे Psychology विषय से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं। सुरभि का मानना है कि मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में निरंतर प्रयास से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
