Connect with us
Uttarakhand news: haridwar land purchase scam case dm IAS PCS officer suspend.
Image : सांकेतिक फोटो ( haridwar land purchase scam)

Home / UTTARAKHAND NEWS / हरिद्वार जमीन घोटाला सिटिंग DM IAS PCS समेत 12 अफसर सस्पेंड HARIDWAR LAND SCAM

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

हरिद्वार जमीन घोटाला सिटिंग DM IAS PCS समेत 12 अफसर सस्पेंड HARIDWAR LAND SCAM

1 min read

haridwar land purchase scam : हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार का कड़ा प्रहार, दो IAS समेत एक PCS अफसर और 12 लोगो पर गिरी गाज…

Haridwar land scam case latest news today   : उत्तराखंड में लगातार जमीन घोटालों से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं जिसके चलते धामी सरकार घोटाले करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी बीच आज मंगलवार को हरिद्वार में जमीन घोटाले के चलते दो IAS और एक PCS अफसर समेत कुल 12 लोगों को पद से निष्कासित कर दिया गया है वहीं इस पूरे प्रकरण में डीएम एसडीएम और पूर्व नगर आयुक्त पर भी गाज गिरी है जिसकी जांच पड़ताल विजिलेंस की टीम द्वारा जारी है।

यह भी पढ़े :अल्मोड़ा वनाग्नि: CM धामी ने अपनाया कड़ा रूख डीएफओ समेत दो अधिकारियों को किया सस्पेंड…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार नगर निगम ने एक अनुपयुक्त और बेकार भूमि जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है उसे 54 करोड़ मे खरीदा गया है जिसकी ना ही कोई तात्कालिक आवश्यकता थी और ना ही खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई जिसके चलते शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है जिसकी रिपोर्ट मिलते ही हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी और एसडीएम अजय वीर सिंह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट, कानूनगों राजेश कुमार, तहसील प्रशासनिक अधिकारी कमलदास, और वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक विक्की को भी निलंबित किया गया। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है जब सत्ता में बैठी सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे सर्वोच्च अधिकारियों पर सीधे गाज गिराई हो । हरिद्वार जिले में इतनी बड़ी कार्यवाही करना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रशासनिक और राजनीतिक संस्कृति में एक निर्णायक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। बताते चले इससे पहले चरण में नगर निगम के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल, अधिशासी अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण, कर एवं राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट और अवर अभियंता दिनेश चंद्र कांडपाल को भी सस्पेंड किया गया था।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top