UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar police firing case: लक्सर गोलीकांड आरोपी गिरफ्तार SI कांस्टेबल सस्पेंड
1 min read
Haridwar police firing case: लक्सर गोलीकांड में लापरवाही बरतने पर हुई कार्यवाही एक Si और दो कांस्टेबल सस्पेंड..
Haridwar police firing case laksar accused arrested, SI constable suspended Uttarakhand news live today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर जा रहे हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर दिन दहाड़े फायरिंग हुई। इस मामले में एसएसपी ने कार्यवाही करते हुए लापरवाही बरतने पर एक SI समेत दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा पूरे घटनाक्रम के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े :Dehradun Girls Fight : देहरादून सहस्त्रधारा में युवक युवतियों के बीच जमकर हुई फाइट….
आपको जानकारी देते चले बीते बुधवार की दोपहर को करीब 1:00 बजे लक्सर हरिद्वार हाईवे पर ओवर ब्रिज में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पर पुलिस की गाड़ी में फायरिंग की गई। दरअसल यह घटना उस समय की है जब रुड़की कारागार में बंद मेरठ के निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी को धोखाधड़ी के मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट मे पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। कारागार से चालक समेत 6 पुलिसकर्मी सरकारी टाटा सूमो वाहन में विनय को पेशी के लिए लेकर आ रहे थे। तभी जैसे ही वाहन फ्लाईओवर के मध्य पहुंचे तो वहां पर जाम के दौरान उन्हें अपना वाहन रोकना पड़ा। इसी मौके का फायदा उठाकर घात लगाए बैठे दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई।
कुख्यात को फायरिंग में आई चोट (haridwar breaking news)
गोलियों की तड़तडाहट से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया और वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी जो वाहन मे गिर गया जबकि पुलिसकर्मी इस घटना में बाल बाल बचे लेकिन दो पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता बदमाश भीड़ का फायदा उठाते हुए हथियार लहराते हुए मौके पर फरार हो गए। इस वारदात में घायल हुए विनय त्यागी को लक्सर CHC ले जाया गया।
घायल कुख्यात को भेजा गया हायर सेंटर ( haridwar latest news)
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल समेत पुलिस प्रशासन की अन्य टीम भी मौके पर पहुंची जिन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर किया।
हाथ में बंदूक लेकर पुलिसकर्मी बने रह गए मूकदर्शक
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें घटना के दौरान पुलिस हाथ में हथियार लिए बदमाशों के पीछे भागते हुए पकड़ो पकड़ो चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है लेकिन बदमाश हाथों में पिस्तौल लिए आसानी से फरार हो गए। वीडियो में घटनास्थल पर मौजूद एक राहगीर यह कहते हुए भी सुनाई दे रहा है कि किसे पकड़े तुमने तो गोली चलाई ही नहीं।
पुलिस ने दबोचा दोनों आरोपियों को, दूसरी ओर SI ,2 कांस्टेबल पर गिरि गाज ( haridwar news today)
पुलिस की टीम ने थाना खानपुर के सिकंदरपुर गांव के जंगलों से बिजनौर हाईवे के पास से दोनों आरोपियों को हिरासत मे लिया है। दोनों आरोपी इससे पहले काशीपुर में हुई डकैती के मामले में जेल भी जा चुके हैं। इसके अलावा पेशी के दौरान फायरिंग की गंभीर चूक के मामले में एक SI और दो कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।
