Connect with us
Uttarakhand news: Haridwar Train Accident one man and one woman lost Life near jwalapur
Image : social media ( Haridwar Train Accident)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar Train Accident: हरिद्वार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला पुरुष की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar Train Accident: हरिद्वार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला पुरुष की गई जिंदगी

1 min read

Haridwar Train Accident  : वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट मे आने से महिला पुरुष की गई जिंदगी, ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव, क्षेत्र में मचा हड़कम्प…..

Haridwar Train Accident : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर लेटकर एक महिला पुरुष ने अपनी जान दी है। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया है इसकी जांच पड़ताल जारी है वही दोनों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़े :Khatima train accident news today: खटीमा ट्रेन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के लखनऊ से देहरादून की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस  जैसे ही हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह चौक और सेक्टर 2 बैरियर पर पहुँची तो बीच रेलवे लाइन से हरिद्वार स्टेशन पर दोपहर करीब 12:15 बजे पहुँची, ट्रेन गुजरने के दौरान तभी इस रेलवे लाइन के किनारे लगभग 50 वर्ष की एक महिला और पुरुष खड़े थे जैसे ही उन्होंने देखा की ट्रेन नजदीक पहुंच रही है तो ट्रेन की पटरी पर पहले पुरुष लेट गया और उसके बाद महिला भी पटरी पर आकर लेट गई। जानकारी के मुताबिक ट्रेन 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी जिसको रोकना लोको पायलट के लिए बेहद मुश्किल था वही पटरी पर लेटे दोनो अधेड़ ट्रेन की चपेट में आने से कट गए। इस घटना को घटित होता देख ट्रेन में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद लोको पायलट ने पुलिस प्रशासन को इस पूरे प्रकरण की जानकारी दी इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां पर दोनों के शवो को कब्जे मे लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी भिजवाया गया है।

शिनाख्त मे जुटी पुलिस 

हालांकि अभी दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस द्वारा दोनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है वही आसपास मौजूद लोगों से भी इस घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।  पुलिस का कहना है कि दोनों शादीशुदा लग रहे हैं लेकिन इसका पता लगाना अभी बाकी है कि दोनों पति-पत्नी है या फिर उनके बीच कुछ और रिश्ता है।  जिस पर कुछ लोगों का कहना था की दोनों पति-पत्नी होंगे जो घरेलू विवाद के चलते ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा।  जबकि कुछ लोगों का कहना है कि दोनों प्रेमी युगल थे।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top