Connect with us
Uttarakhand news: Kainchi Dham Traffic Divert plan for kainchi dham Mela 2025
Image : सांकेतिक फोटो ( Kainchi Dham Traffic Divert)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kainchi Dham Traffic Divert: कैंची धाम मेले को लेकर 15 जून तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Kainchi Dham Traffic Divert: कैंची धाम मेले को लेकर 15 जून तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट

1 min read

Kainchi Dham Traffic Divert: कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर 14 व 15 जून को ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट, घर से देखकर निकले डायवर्जन प्लान

Kainchi Dham Traffic Divert : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कैंची धाम मे आगामी 15 जून को भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते प्रशासन ने तैयारियां तेज करते हुए आगामी 14 जून और 15 जून को यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूट डायवर्ट किया है जिसका सभी को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। बताते चले 14 जून की सुबह भवाली से कैंची धाम मोटर मार्ग पर 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसी क्रम में कैंची धाम जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों को काठगोदाम, कालाढूंगी, विकास भवन भीमताल, डांठ चौराहा नैनीताल व मस्जिद तिराहा भवाली पर रोका जाएगा जबकि केमू व रोडवेज बसों, राशन, फल, सब्जी व आवश्यक सेवा वाहनों का आवागमन यथावत रहेगा।

यह भी पढ़े :Kainchi Dham Mela: कैंची धाम मेले में शटल सेवा के माध्यम से मंदिर पहुंचेंगे यात्री

बता दें 14 जून को कैंची धाम जाने वालों को हल्द्वानी-काठगोदाम, ज्योलीकोट, नंबर एक मोड़ से कैंची धाम, नैनीताल से कैंची धाम जाने वाले यात्रियों के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग, हल्द्वानी-काठगोदाम, भीमताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहीं अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जाएगा जबकि वहां से शटल के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची भेजा जाएगा।

० वहीं ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे व टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा नैनीबैंड दो से नैनीबैंड एक से खुटानी मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। जबकि भीमताल से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को खुटानी से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर, रानीखेत क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी क्षेत्र को जाने वाले सभी छोटे टैक्सी वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी से भीमताल होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा।

15 जून सुबह से रात तक ये रहेगा ट्रैफिक प्लान (Kainchi Dham Traffic Divert) 

15 जून को कैंची की ओर जाने वाले सभी बड़े वाहनों, केमू, रोडवेज बसों, राशन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा और दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं कैंची धाम आने वाले दोपहिया वाहनों को नरीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा भीमताल, विकास भवन पार्किंग भीमताल, डांट चौराहा नैनीताल और मस्जिद तिराहा भवाली पर ही रोका जाएगा। इसी क्रम मे सैनिटोरियम भवाली, नैनीबैंड एक भीमताल रोड, खैरना से कैंची धाम को आने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं को कैंची धाम मंदिर केवल शटल से भेजा जाएगा। हल्द्वानी-काठगोदाम, ज्योलीकोट नंबर एक बैंड की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में, हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में, अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जाएगा।

० नैनीताल से वाया पाइंस भवाली, कैंचीधाम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले छोटे व टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैंड दो से नैनीबैंड एक से खुटानी बैंड मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। हल्द्वानी-काठगोदाम भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले छोटे व टैक्सी वाहनों को खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व रानीखेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैंड और भीमताल से हल्द्वानी भेजा जाएगा।

ध्यान रखने योग्य बाते

० कैंचीधाम स्थापना दिवस पर 14 से 16 तक यात्रा रूट पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी ने अपील की है कि आवश्यक सेवा वाले वाहन स्वामी 14 से 16 तक आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति छोटे व हल्के वाहनों से करें।

० काठगोदाम में यातायात का दबाव अधिक होने पर 15 जून को नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक वाहन नंबर एक मोड़ व रूसी बाईपास दो से डायवर्ट कर कालाढूंगी की ओर भेजे जाएंगे।

० भवाली, भीमताल और नैनीताल क्षेत्र की निर्धारित पार्किंग स्थलों के पैक होने और उक्त स्थलों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने की दशा में रामपुर रोड, बरेली रोड से हल्द्वानी होकर कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को हल्द्वानी गौलापार क्षेत्र में आरटीओ फिटनेस सेंटर, प्रस्तावित आईएसबीटी पार्किंग, स्टेडियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को कैंची धाम भेजा जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top