Connect with us
kathgodam to delhi vande bharat express new train latest update status schedule route uttarakhand news live
Image : सांकेतिक फोटो ( kathgodam delhi vande bharat)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Good News: काठगोदाम से दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 6 दिन होगा संचालन

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Good News: काठगोदाम से दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 6 दिन होगा संचालन

1 min read

kathgodam delhi vande bharat  : काठगोदाम से दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी, हफ्ते में 6 दिन दौड़ेगी हाई स्पीड ट्रेन.. 

kathgodam to delhi vande bharat express new train latest update status schedule route uttarakhand news live  : उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है, कि प्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि यह ट्रेन नैनीताल के काठगोदाम से दिल्ली के बीच चलेगी जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बताते चले पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। गौर हो उत्तराखंड में अभी दो वंदे भारत ट्रेन चलती है जिसमें पहली ट्रेन देहरादून से आनंद विहार दिल्ली और देहरादून से लखनऊ के बीच चलती है।

यह भी पढ़े :मुंबई काठगोदाम साप्ताहिक ट्रेन चलेगी अब 14 जुलाई तक, जून में हुआ था संचालन बंद

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के काठगोदाम से दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत जल्द होने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। हालांकि अभी काठगोदाम स्टेशन की सिंगल पिटलाइन एक चुनौती बनकर उभर रही है। क्योंकि यहां पर पहले से छह से अधिक ट्रेनों की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी है। ऐसे में वंदे भारत की मेंटेनेंस दिल्ली में करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

स्पीड मे दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, यात्रियों की राह होगी और आसान

बताते चले काठगोदाम से रामपुर (चरमवुआ) तक 90 किलोमीटर लंबा विशेष ट्रैक तैयार कर लिया गया है जो सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है। इस अपग्रेड ट्रैक पर पुराने 20-30 मीटर के स्लीपर हटाकर 200 – 250 मीटर लंबे आधुनिक ट्रैक सेक्शन पर बिछाए गए हैं। वहीं पटरियों को मजबूत फेंसिंग और सुरक्षा मानकों से लैस किया गया है ताकि ट्रेन 160 किलोमीटर/ घंटे की गति से सुरक्षित रूप से संचालित हो सके।

22 नई ट्रेनों का प्रस्ताव

० काठगोदाम – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

० रामनगर -उदयपुर सिटी एक्सप्रेस

० लालकुआं- द्वारका ट्रेन

० इज्जतनगर- चंडीगढ़ वंदे भारत

० इज्जतनगर – माता वैष्णो देवी कटरा

इज्जत नगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि काठगोदाम से दिल्ली वंदे भारत समेत 11 जोड़ी नई ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है, जिस पर हरी झंडी मिलने के बाद आगे की तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top