UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा
Almora news: PRD जवान ने की थी लमगड़ा में वृद्धा की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने किया खुलासा
1 min read
Lamgara Almora murder case : महिला की गला घोंटकर ह्त्या, गलोबंद निकालकर भागा पीआरडी जवान..
Lamgara Almora murder case: ganga devi of sangar village killed by PRD jawan gopal police solved mystery after one month : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर एक महिला को मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं बल्कि पीआरडी का जवान निकला। पीआरडी के जवान ने पहले महिला की गला घोंटकर ह्त्या की फिर उनका गलोबन्द लेकर फरार हुआ।
यह भी पढ़े :Dehradun crime news: दून अस्पताल की सुरक्षा में बड़ी चूक, धरी गई फर्जी महिला सुरक्षा कर्मी
Ganga devi murder case lamgara Almora: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते 14 नवंबर की रात अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के सांगड साहू गांव की निवासी 60 वर्षीय गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं बल्कि हत्यारे ने मृतका के गले से गलोबंद तक लूट लिया था। इस मामले में मृतका के बेटे ने पुलिस प्रशासन को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
400 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले ( almora news update)
मामले के खुलासे के लिए एससपी देवेंद्र पींचा ने थाना अध्यक्ष लमगड़ा के प्रभारी एसओजी प्रमोद पाठक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित की। इसके बाद संयुक्त टीम ने लमगड़ा क्षेत्र से लेकर हल्द्वानी तक के लगभग 400 सीसीटीवी खंगाले। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने 100 से ज्यादा व्यक्तियों से पूछताछ की जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम को दो व्यक्तियों पर शक हुआ।
पीआरडी जवान निकला गंगा देवी का हत्यारा ( PRD jawan Gopal Singh crime almora)
शक के आधार पर पुलिस प्रशासन की टीम ने बीते रविवार को मैन्युअल सर्विलांस और फॉरेंसिक सबूत के आधार पर सांगड साहू क्वार्बी लमगड़ा निवासी गोपाल सिंह को हिरासत में लिया। गोपाल के पास से 1,20,500 रुपये बरामद हुए जो उसे गलोबंद बेचने के बाद मिले। गोपाल से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने ही महिला की हत्या की थी। गोपाल सिंह लमगडा थाना क्षेत्र में पीआरडी का जवान है जो महिला को मौत के घाट उतारने के बाद उनका गलोंबंद लेकर फरार हो गया था।
गंगा देवी के खेतों मे जुताई करता था गोपाल ( almora breaking news)
आरोपी गोपाल सिंह ने बताया की वो PRD का जवान होने के साथ – साथ गांव में गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह के खेत जोतने का कार्य भी करता था, जिससे उसे मजदूरी के रुप में पैसे मिल जाते थे। गोपाल की पुत्री की शादी नवंबर माह के अंत में तय थी, जिसके लिये वह पैसों का इंतजाम नही कर पा रहा था। जिस पर गंगा देवी ने उसे लड़की की शादी के लिये 25 हजार रुपये देने का वादा किया था।
बेटी की शादी के लिए PRD जवान ने की गंगा की हत्या ( almora news hindi)
14 नवंबर को गोपाल सिंह गंगा देवी के घर पहुंचा था जिसने गंगा देवी से रुपये मांगे लेकिन गंगा देवी ने रुपये नही दिये। इस बात से गोपाल आक्रोशित हो गया और उसने गलोबन्द से गंगा का गला दबा दिया। इसके साथ ही गंगा के कान के कुण्डल भी नोचने का प्रयास किया लेकिन डोरी में बंधा होने के कारण वह कुंडल नही ले पाया। गंगा देवी की सांसे रुकने के बाद गोपाल ने गलोबन्द निकालकर महिला को बेड में सुलाया और कम्बल डालकर घर को चला गया।
गोपाल ने डर के कारण छिपाया गलोबन्द
गोपाल ने गलोबन्द को एक पत्थर के नीचे छुपा दिया था, जब पुलिस द्वारा पूछताछ की जाने लगी तो डर के कारण गलोबन्द का कुछ नही किया। जैसे-तैसे 30 नवंबर को उसने अपनी लड़की की शादी कर दी। जिसके बाद 9 दिसंबर को जब उसे लगा कि पुलिस का ध्यान उसकी ओर नही है तब वह गलोबन्द बेचने हल्द्वानी चला गया। बीते 10 दिसंबर को उसने झूठ बोलकर हल्द्वानी में एक सुनार की दुकान पर मृतका गंगा देवी का गलोबंद 1,20,500 रुपये मे बेच दिया।
मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत
हत्याकांड का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल द्वारा 15,000 रुपये व एसएसपी द्वारा 10,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।
