Connect with us
Uttarakhand IAS transfer News: Savin Bansal Appointed Joint Secretary, Vandana Chauhan Set for Central Posting
Image : social media ( Uttarakhand IAS Transfer News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: उत्तराखंड के IAS सविन बंसल बने संयुक्त सचिव, IAS वंदना चौहान भी जाएंगी केंद्र….

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: उत्तराखंड के IAS सविन बंसल बने संयुक्त सचिव, IAS वंदना चौहान भी जाएंगी केंद्र….

1 min read

Uttarakhand IAS Transfer News : जिस दफ्तर ने की शिकायत वहीं मिली देहरादून के पूर्व डीएम सविन बंसल को तैनाती, नैनीताल की पूर्व DM वंदना को भी मिलेगी केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Uttarakhand IAS transfer News: Savin Bansal Appointed Joint Secretary, Vandana Chauhan Set for Central Posting : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पूर्व जिला अधिकारी रह चुके सविन बंसल और नैनीताल जिले की पूर्व जिला अधिकारी रह चुकी वंदना इन दिनों चर्चाओं में हैं। दोनों अधिकारियों की चर्चा में रहने की खास वजह उनके केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाना है। हैरानी की बात तो यह है कि देहरादून के पूर्व DM सविन बंसल को उसी कार्यालय में तैनाती दी गई है जहाँ से उनकी शिकायत मिली थी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या

बता दें वर्ष 2009 बैच के IAS अधिकारी सविन बंसल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति दे दी गई है। इसके बाद अब उन्हें सचिव स्तर से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाना होगा। हैरानी की बात तो यह है कि उन्हें प्रतिनियुक्ति उसी जगह पर मिली है जिस कार्यालय से कभी उनके खिलाफ शिकायत भेजी गई थी। सविन बंसल की नई नियुक्ति चर्चा का विषय बन गई है।

IAS के खिलाफ प्रोटोकॉल पूरा न किए जाने की मिली थी शिकायत ( dehradun news today)

आईएएस अफसर सविन बंसल को लोकसभा सचिवालय में संयुक्त पद पर तैनाती दी गई है उन्हें 3 साल के लिए प्रतिनियुक्ति मिली है। बताते चलें ये वहीं कार्यालय है ,जहां से उनको लोकसभा अध्यक्ष के देहरादून दौरे के दौरान प्रोटोकॉल पूरा न किए जाने और फोन ना उठाए जाने की शिकायत की गई थी। इसको लेकर शासन को पत्र लिखकर आईएएस अधिकारी की शिकायत की गई थी हालांकि ये मामला अब पुराना हो चुका है लेकिन सविन बंसल की तैनाती फिर से चर्चा में आ गई है।

यह भी पढ़े :Haldwani car scooty accident: हल्द्वानी बेकाबू कार की टक्कर से 4 दोस्तों की चली गई जिंदगी

IAS वंदना चौहान को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

बताते चलें पूर्व नैनीताल जिला अधिकारी वंदना चौहान को जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्त किया जा सकता है। उन्हें केंद्र सरकार में किसी महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि उनकी नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक आदेश का इंतजार अब भी बाकी है। गौर हो वंदना ने उत्तराखंड में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए अपनी कार्य कुशलता और दक्षता का परिचय दिया है ,ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें और अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top