UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल
Anil Baluni devprayag landslide: बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन बाल-बाल बचे सांसद अनिल बलूनी
1 min read
Anil Baluni Badrinath highway landslide : बदरीनाथ हाईवे पर भीषण लैंडस्लाइड, बाल बाल बची BJP सांसद की जान…
Massive landslide in badrinath highway infront of MP Anil Baluni devprayag MLA Vinod Kandari video viral uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाको में बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। इतना ही नहीं बल्कि पहाड़ियों से लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है जो रोजाना हादसो को न्योता दे रही है। ऐसी ही कुछ खबर टिहरी जिले के देवप्रयाग से सामने आ रही है जहां पर भर भराकर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ है। वो तो गनीमत रही कि देवप्रयाग में आपदा का जायजा लेने जा रहे बीजेपी सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी की जान बाल बाल बच गई अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था।
यह भी पढ़े :Haridwar landslide news: हरिद्वार दरकी काली मंदिर पहाड़ी, रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड ट्रेन कैंसिल
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के देवप्रयाग डिग्री कॉलेज बद्रीनाथ हाईवे के पास पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी का वाहन भूस्खलन की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। हालांकि इस दौरान भूस्खलन के कारण वाहन मलवे में फंस गए थे वो तो गनीमत रही की कोई मलवे की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। बताते चले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी दिल्ली से अपने संसदीय क्षेत्र में हालातो का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। तभी पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण उन्हें और विधायक विनोद कंडारी को पीछे भागना पड़ा। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलवा और बोल्डर सड़क पर फैल गया जिसके कारण मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। वहीं उन्हें पैदल ही मलबे को पार करना पड़ा।
सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी की आँखो के सामने गिरी पहाड़ी, जान बचाकर भागे
इसके बाद सांसद अनिल बलूनी तहसीलदार वाहन से देवप्रयाग पहुंचे। जहां पर सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह प्राइवेट वाहन से देहरादून के लिए रवाना हुए। उनके सरकारी वाहन को निकालने के लिए NH की ओर से मलवा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। सांसद अनिल बलूनी ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में इस वर्ष भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने प्रदेश को इतने गहरे जख्म दिए हैं जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा। अनिल बलूनी ने बीते शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का भयावह दृश्य सोशल मीडिया पर साझा किया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
