Connect with us
Uttarakhand news: Late mountaineer Savita Kanswal of uttarakshi will be honored posthumously for bravery.

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: स्वर्गीय पर्वतारोही व सविता कंसवाल को मरणोपरांत बहादुरी के लिए किया गया सम्मानित

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: स्वर्गीय पर्वतारोही व सविता कंसवाल को मरणोपरांत बहादुरी के लिए किया गया सम्मानित

1 min read

Savita kanswal mountaineer uttarakhand: राज्य की होनहार बेटी स्वर्गीय सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड” से सम्मानित किया गया

उत्तराखंड की होनहार बेटी स्वर्गीय सविता कंसवाल से तो हर कोई वाकिफ हैं।जी हां हम उसी सविता कंसवाल की बात कर रहे हैं जो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848,46 मीटर) व माउंट मकालू को आरोहण करने वाली देश की प्रथम महिला बनी थी। बता दें कि सविता उत्तरकाशी के गांव लौंथरु की निवासी थी। स्वर्गीय सविता कसवाल को आज 9 जनवरी 2024 को मरणोपरांत देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु जी द्वारा उनकी बहादुरी के लिए उनके स्वजन उनकी मां श्रीमती कमलेश्वरी देवी और पिता श्री राधेश्याम कंसवाल जी को “तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।(Savita kanswal mountaineer uttarakhand)

यह भी पढ़िए :उत्तराखंड: सुरकंडा देवी का इतिहास है बेहद रोचक जानिए कुछ विशेष तथ्य

स्वर्गीय सविता कंसवाल की पिछले वर्ष द्रोपदी का डांडा में हुए हिमस्खलन के कारण मृत्यु हुई थी। बताते चलें कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उस बहादुर बेटी को यह सम्मान मिला।देवभूमि दर्शन की टीम भी उस बहादुर बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित करती है जिसने अपने जाने के बाद भी अपने परिवार एवं राज्य को गौरवान्वित किया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top