Connect with us
Uttarakhand CM Pushkar Dhami security case Constable driver suspended latest update today
Image : social media ( Uttarakhand CM Dhami security)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news live: CM धामी की सुरक्षा में चूक, मामले में कांस्टेबल चालक सस्पेंड

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news live: CM धामी की सुरक्षा में चूक, मामले में कांस्टेबल चालक सस्पेंड

1 min read

Uttarakhand CM Dhami security: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक, कांस्टेबल चालक सस्पेंड, 7 दिन में जांच रिपोर्ट तलब..

Uttarakhand CM Pushkar Dhami security case Constable driver suspended latest update today: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है, जहां पर मुख्यमंत्री सचिवालय से रवाना हो रही सीएम फ्लीट में लगी पायलट कार खराब हो गई। जिसके बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया वहीं सीएम की फ्लीट बिना पायलट कार के ही रवाना हो गई।

यह भी पढ़े :IFS Parag Madhukar dhakate: रूद्रप्रयाग CM धामी के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते घोड़े से गिरे एम्स रेफर

आपको जानकारी देते चलें राजधानी देहरादून में बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गढ़ी कैंट स्थित हिमालय सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कार्यक्रम के लिए रवाना होना था। इस दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री की फ्लीट सचिवालय से रवाना हुई तो अचानक से सीएम फ्लीट मे लगी पायलट कार बंद हो गई। कई बार स्टार्ट करने के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई जिसके बाद मुख्यमंत्री की फ्लीट बिना पायलट कार को लिए रवाना हो गए। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान फ्लीट को रास्ता दिखाने वाली इंटरसेप्टर कार भी खराब हो गई और CM की फ्लीट सचिवालय गेट पर ही रूक गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन और तमाम लोगों ने मिलकर इंटरसेप्टर को धक्का दिया फिर जाकर सीएम की फ्लीट सचिवालय गेट से बाहर निकली।

आरक्षी चालक दीपक सैनी को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित, सुरक्षा में हुई बड़ी चूक ( dehradun news today)

ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है। जबकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे वाहन सभी चुस्त दुरस्त रहने चाहिए। बताते चले CM की फ्लीट में नियुक्त वाहन चालक द्वारा फ्लीट मूवमेंट के दौरान पायलट वाहन स्टार्ट नहीं कर पाने पर एसएसपी देहरादून ने आरक्षी चालक दीपक सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताते चले अभिसूचना एवं सुरक्षा अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री सुरक्षा की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा को 7 दिन के भीतर विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top