Connect with us
Uttarakhand news: Mrs India International Queen: Smriti Parmar Wins the 'Mrs India Endearing' Title

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखंड की स्मृति परमार ने दिल्ली में पिछौड़ा पहनकर जीता ‘Mrs. India Endearing’ का खिताब

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

उत्तराखंड की स्मृति परमार ने दिल्ली में पिछौड़ा पहनकर जीता ‘Mrs. India Endearing’ का खिताब

1 min read

|Dehradun’s Smriti Parmar Wins ‘Mrs. India Endearing’ Title at Mrs. India International Queen| उत्तराखंड की बेटी स्मृति परमार ने बढ़ाया प्रदेश का मान, ‘Mrs. India Endearing’ का खिताब किया अपने नाम

|Dehradun’s Smriti Parmar Wins ‘Mrs. India Endearing’ Title at Mrs. India International Queen| उत्तराखंड की बेटी स्मृति परमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में नई दिल्ली स्थित द लीला एम्बिएंस कन्वेंशन होटल में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में उन्होंने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और बेहतरीन प्रस्तुति के दम पर ‘Mrs. India Endearing’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। स्मृति परमार मूल रूप से देहरादून, उत्तराखंड की रहने वाली हैं और वर्तमान में नोएडा में निवास कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand IAS IFS transfer: उत्तराखण्ड 11 IAS IFS अधिकारियों के बंपर तबादले

 

राष्ट्रीय मंच पर दिखी देवभूमि की संस्कृति (Uttarakhand Culture Performance)

इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि स्मृति परमार ने केवल अपनी प्रतिभा का ही प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी पूरे गर्व के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा धारण की, जिसमें उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान ‘पिछौड़ा’ पौजी और गलोबंद विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही उन्होंने पारंपरिक लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर पूरे देश के सामने देवभूमि की संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। उनकी प्रस्तुति को निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा।

शिक्षा के क्षेत्र में भी बनाई अलग पहचान (Educational Qualification)

स्मृति परमार शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने मैनेजमेंट में MBA और M.Phil की डिग्री प्राप्त की है। उनका मानना है कि शिक्षा, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत किसी भी महिला को अपने सपनों की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

यह भी पढ़ें : Dehradun news today: देहरादून जिला कारागार में बंद कैदी की चली गई जिंदगी

 

दिल्ली में हुआ आयोजन (Mrs India International Queen)

Mrs. India International Queen प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली के द लीला एम्बिएंस कन्वेंशन होटल में किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन अंकिता सरोहा के नेतृत्व में हुआ, जो इस प्रतियोगिता की निदेशक (Director) हैं। देशभर से आई प्रतिभागियों ने इस मंच पर अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा (Women Empowerment)

स्मृति परमार की यह उपलब्धि उत्तराखंड की महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने यह साबित किया है कि यदि अपने सपनों पर विश्वास हो और मेहनत पूरी लगन से की जाए, तो राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है। उनकी सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान को सम्मान दिलाने के लिए उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top