Connect with us
Dehradun Truck Accident News Today: Woman Killed After Speeding Truck Hits Bike, Ambulance Delay

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun News: देहरादून में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर; महिला की मौत, युवक गंभीर

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun News: देहरादून में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर; महिला की मौत, युवक गंभीर

1 min read

|Dehradun bike accident news today देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर; महिला की मौत, एंबुलेंस में देरी पर भड़के लोग

|Dehradun bike accident news today Uttarakhand Breaking News Hindi उत्तराखंड के देहरादून से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा आज सुबह करीब 7:30 बजे शिमला बाइपास चौक पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े तथा एंबुलेंस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand: ऋषभ पंत ने चुकाया ₹23.84 करोड़ आयकर, उत्तराखंड के टॉप व्यक्तिगत टैक्सपेयर बने

 

दो घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस (Ambulance Delay)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घायलों को बचाने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह रहा कि सूचना देने के बावजूद करीब दो घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय पर चिकित्सा सहायता न मिलने के कारण घायल महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि युवक लंबे समय तक दर्द से तड़पता रहा। एंबुलेंस सेवा में हुई इस देरी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड की स्मृति परमार ने दिल्ली में पिछौड़ा पहनकर जीता ‘Mrs. India Endearing’ का खिताब

 

पुलिस ने शुरू की जांच (Dehradun Road Accident)

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

नोट: यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है इसको लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top