Connect with us
Uttarakhand news: munsiyari Pithoragarh Ayush Bisht qualify JEE Main with 98%
Image : social media ( Ayush Bisht qualify JEE Main)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: मुनस्यारी के आयुष बिष्ट ने उत्तीर्ण की JEE MAIN परीक्षा हासिल किए 98.1 फीसदी अंक

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

बधाई: मुनस्यारी के आयुष बिष्ट ने उत्तीर्ण की JEE MAIN परीक्षा हासिल किए 98.1 फीसदी अंक

1 min read

Ayush Bisht qualify JEE Main: आयुष बिष्ट ने 98.1 फीसदी अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की जेईई परीक्षा, बढ़ाया परिजनों का मान…
 Munsyari Ayush Bisht qualify JEE Main Exam  : उत्तराखंड के प्रतिभाशाली होनहार युवा शिक्षा , राजनीति, खेल, विज्ञान के क्षेत्र में आए दिन नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इसके साथ ही यूजीसी, नेट, जेआरएफ, गेट, जेईई मेन जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर अपने परिजनों का मान बढ़ा रहे हैं। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशिष्ट क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो आज हम आपको पिथौरागढ़ जिले के आयुष बिष्ट से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने जेईई मेन परीक्षा में विशेष उपलब्धि हासिल की है।
यह भी पढ़े :नैनीताल: हरतोला गांव के गिरीश पांडे ने उत्तीर्ण की UKSSSC परीक्षा पूरे प्रदेश में पाई 122वीं रैंक.

बता दें पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के निवासी आयुष बिष्ट ने जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों का मान बढ़ाया है। दरअसल आयुष बिष्ट ने इस परीक्षा में 98.01 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इससे पहले आयुष बिष्ट ने हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं की बोर्ड परीक्षा को उत्तीर्ण कर वरीयता सूची में 19 वां तथा जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। जबकि हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में 11वां स्थान प्राप्त किया था। बता दें आयुष के पिता इलेक्ट्रीशियन है जबकि माता गृहणी है। आयुष की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बरकरार है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top