Connect with us
Dehradun minor girl news found with Muslim youth in guest house uttarakhand latest news live today.
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun minor girl news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news: देहरादून गेस्ट हाउस में नाबालिग किशोरी के साथ मिला मुस्लिम युवक हुआ बवाल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news: देहरादून गेस्ट हाउस में नाबालिग किशोरी के साथ मिला मुस्लिम युवक हुआ बवाल

1 min read

Dehradun minor girl news  : गेस्ट हाउस में नाबालिक किशोरी के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक,मोबाइल फोन में मिली अश्लील तस्वीरें, क्षेत्र में मचा भारी बवाल.. 

Dehradun minor girl news found with Muslim youth in guest house uttarakhand latest news live today. : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक मुस्लिम युवक नाबालिक किशोरी के साथ गेस्ट हाउस में रंगे हाथ पकड़ा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है वहीं लोगो मे भारी आक्रोश देखने को मिला।

यह भी पढ़े :Kichha love Jihad: किच्छा फर्जी ID से मुस्लिम युवक ने जीता हिंदू युवती का दिल ले गया होटल में

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के शिमला बाइपास स्थित बंसल होम के नजदीक एक गेस्ट हाउस में 24 वर्षीय मुस्लिम युवक हैदर मूल रूप से टिहरी जिले की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को अपने साथ बीते बुधवार को गेस्ट हाउस में लेकर गया। इतना ही नहीं बल्कि दोनों गुरुवार की सुबह तक गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकले।

आपत्तिजनक स्थिति मे मिला युवक व किशोरी

घटना की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गुरुवार दिन के समय मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम भी गेस्ट हाउस में पहुँची जहाँ पर उन्होंने दोनो को रंगे हाथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इतना ही नहीं बल्कि जिस कमरे में मुस्लिम युवक और किशोरी मिले वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। हालांकि जब पुलिस प्रशासन ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने किसी भी तरह की घटना होने से इनकार किया।

आरोपी हैदर गिरफ्तार ( dehradun news today) 

इस मामले में पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी हैदर को हिरासत में लिया, जबकि पुलिस ने किशोरी के परिजनों को पुलिस चौकी बुलाकर काउंसलिंग करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जब बजरंग दल के कार्यकर्ता ने आरोपी युवक का मोबाइल चेक किया तो उसके फोन में 200 से ज्यादा अलग अलग लड़कियों के साथ चैट पकड़ी गई। जबकि फोन मे कई हिंदू युवतियों की अश्लील फोटो भी मिली जिन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी अश्लील फोटो खींचकर युवतियों को ब्लैकमेल करता है। आशंका जताई जा रही है की आरोपी युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करता था।

कमरे से मिली प्रतिबंधित दवाइयां

कमरे में तलाशी के दौरान प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद की गई है। जब पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ देहरादून घूमने के लिए बोलकर घर से निकली थी लेकिन युवक के झांसे में आकर गेस्ट हाउस पहुंच गई।

गेस्ट हाउस संचालक बिना आईडी के देता है लोगों को रहने के लिए कमरा ( dehradun guest house news) 

बजरंग दल के कार्यकर्ता ने बताया कि गेस्ट हाउस के मालिक से जब किशोरी को कमरा देने की बात कही गई तो उसने पैसे देकर मामले को टालने की बात कही। जानकारी में सामने आया है कि आरोपी गेस्ट हाउस संचालक हजार रुपए लेकर बिना आईडी के किसी को भी कमरा उपलब्ध कराता है। जिसके खिलाफ उन्होंने कार्यवाही करने और गेस्ट हाउस को सील करने की बात कही है। गुरुवार को गेस्ट हाउस मे दबिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top