UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital rojgar Mela job fair: नैनीताल में 19 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला
1 min read
nainital rojgar Mela job fair : आगामी 19 दिसंबर को नैनीताल में लगने जा रहा रोजगार मेला..
nainital rojgar Mela job fair held on 19 December 2025 uttarakhand latest news today : उत्तराखंड के समस्त युवाओं के लिए नैनीताल जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि, आगामी 19 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से शैले हाल नैनीताल क्लब में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां शिरकत करने वाली है जिसके लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार परीक्षा टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Rudrapur job fair: रूद्रपुर में 11 नवंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला 1500 होंगे चयनित
Uttarakhand rojgar Mela 2025: आपको जानकारी देते चले नैनीताल के शैले हॉल क्लब मे 19 दिसंबर को लगने वाले रोजगार मेले में पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज कैपिटल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, वाइएसएफ, ब्लिंकिट, जीके सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विसेस ,AIMT institution, Lerenern pvt. Ltd, LIC india haldwani,Quess corp. , auto ignition ltd. आदि कंपनियां प्रतिभाग करने वाली है।
शैक्षिक योग्यता : हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट / आईटीआई/ डिप्लोमा / स्नातक
उम्र : 18 से 40
वेतनमान : पदानुसार 10000 से 25000 तक
कार्यस्थल : पंतनगर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, दिल्ली (एन०सी०आर०) आदि
दस्तावेज :शैक्षिक योग्यता के समस्त प्रमाण पत्रों / अंकपत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा
रोजगार मेले के संबंध में अधिक जानकारी हेतु : 05942-236087/9927347474, एवं 9759050572
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
