Connect with us
Uttarakhand news: Nikhil Chand of Khatima bichwa became a lieutenant in Indian Army
Image : social media ( Nikhil Chand khatima lieutenant)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: खटीमा के निखिल चंद बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बढ़ाया क्षेत्र का मान…

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

बधाई: खटीमा के निखिल चंद बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बढ़ाया क्षेत्र का मान…

1 min read

Nikhil Chand khatima lieutenant: खटीमा के निखिल चंद भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, सैन्य परिवार से रखते है ताल्लुक, बढ़ाया पूरे क्षेत्र का मान..

Nikhil Chand khatima lieutenant :  उत्तराखंड के अधिकांश युवाओं का सपना होता है भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करना जिसके लिए वे दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन मेहनत करने के बावजूद भी केवल कुछ ही युवाओं को देश सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। खासकर उत्तराखंड के युवा भारतीय सेना मे अधिकतर अपनी सेवाएं देते हैं जिन पर पूरे देश को बेहद गर्व महसूस होता है। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो आज हम आपको उधम सिंह नगर जिले के निखिल चांद से रूबरू करवाने वाले हैं जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।

यह भी पढ़े :बधाई: गढ़वाल राइफल के राइफलमैन मोहित राणा अब सेना में बनेंगे अधिकारी IMA में हुआ चयन

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के श्रीपुर बिचवा के निवासी निखिल चंद बीते शनिवार को राजधानी देहरादून की IMA पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है जिनके परिजनों में इस दौरान बेहद खुशी का माहौल देखने को मिला है। दरअसल निखिल के परिवार की पृष्ठभूमि की अगर बात करें तो उनके पिता मनोहर चंद और दादा गोपाल चंद सेना से रिटायर्ड अफसर है जबकि निखिल के ताऊजी जगत सिंह भी सेना से रिटायर्ड है।निखिल की माता रेखा चंद स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं जबकि निखिल की बड़ी बहन नेहा चंद पीएचडी कर रही है। निखिल ने खटीमा से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा सैनिक स्कूल से उत्तीर्ण की। निखिल की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बरकरार है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top