UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi
Uttarakhand news: उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, आग बुझाने गए फॉरेस्ट गार्ड की खाई में गिरकर मौत
1 min read
Uttarkashi Forest Fire: उत्तरकाशी के जंगल में फैली आग, आग बुझाने गए फॉरेस्ट गार्ड की पहाड़ी से गिरकर गई जिंदगी, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़..| Forest guard Sohan Singh Rawat lost Life|
Uttarakhand news: Purila Forest Guard sohan Singh Rawat Dies While Battling Wildfire in Uttarkashi Forest fire: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है,जहां पर टौंस वन प्रभाग के पुरोला में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड की जंगल की आग बुझाने के दौरान पहाड़ी से गिरकर जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चलें प्रदेश में यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई सारे ऐसे हादसे घटित हो चुके हैं।
यह भी पढ़े :Nainital breaking news: नैनीताल में पर्यटकों की कार गिरी सरिता ताल में….
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के मंजियाली निवासी सोहन सिंह रावत बीते बुधवार को आग बुझाने ठडूग बीट के जंगलो में अपनी टीम के साथ पहुँचे थे। आग बुझाने के बाद अन्य सभी कर्मचारी अपने-अपने घर पहुंच गए थे ,लेकिन सोहन सिंह रावत अपने घर नहीं पहुंचे। देर रात तक उनके घर न पहुंचने पर वन विभाग की टीम ने खोजबीन शुरू की तो सोहन सिंह का शव जंगल क्षेत्र में पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक आग बुझाने के दौरान सोहन सिंह पहाड़ी से गिर गए थे ,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते चलें सोहन सिंह टौंस वन प्रभाग पुरोला के ठडूग बीट में तैनात थे जिनकी मौत के बाद से उनके परिजनों को गहरा धक्का लगा है। बहरहाल पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़े :IMA POP: टनकपुर के अविनाश ज्याल ने बढ़ाया प्रदेश का मान, बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
सोहन की मौत से हर कोई दुखी (uttarkashi news today)| Forest guard Sohan Singh Rawat lost Life|
सोहन की मौत की खबर सुनते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि वह अपने काम के प्रति बेहद समर्पित थे और जंगल की आग को रोकने के अभियानों में हमेशा सक्रिय रहते थे। सोहन सिंह का इस तरह से दुनिया को छोड़ जाना अत्यंत दुखद है।
