Connect with us
Uttarakhand news: Sanjeev Kumar Uttarakhand police died in road accident Dehradun
Image : social media ( Sanjeev Kumar Uttarakhand police)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस के जवान संजीव कुमार की सड़क हादसे में गई जिंदगी…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस के जवान संजीव कुमार की सड़क हादसे में गई जिंदगी…

1 min read

Sanjeev Kumar Uttarakhand police: पुलिस के जवान की सड़क हादसे मे गई जिंदगी, परिजनो को लगा सदमा….                  Sanjeev Kumar Uttarakhand police Road Accident  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर हरिद्वार जिले के निवासी पुलिस आरक्षी के पद पर तैनात कर्मी संजीव कुमार की सड़क हादसे में आकस्मिक मौत हो गई जिसकी खबर सुनते ही पूरे पुलिस महकमे मे शोक की लहर दौड़ गई वहीं उनके परिजनों को गहरा सदमा लग गया। इस घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: पुलिस जवान तनुज रावत की गई जिंदगी दौड़ी शोक की लहर…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से हरिद्वार जिले के भगवानपुर के निवासी संजीव कुमार पुत्र मांगे राम वर्ष 2012 में पुलिस विभाग के आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे जो इन दिनों पुलिस लाइन देहरादून में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दरअसल जवान संजीव कुमार ढकरानी स्थित घर से अपने गांव भगवानपुर के लिए निकले थे लेकिन हरबर्टपुर विकासनगर में पहुंचते ही सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजीव की मौत के बाद से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे पुलिस महकमे मे शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मृतक संजीव कुमार की मौत पर गहरा दुख जताया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top