UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand News: उत्तराखंड के इन शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार देखें सूची…
1 min read
Shailesh Matiyani Award 2025 : शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित होंगे कई शिक्षक, सूची हुई जारी.. Shailesh Matiyani Award 2025: उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी कई शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है जिसकी सूची जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। जिसमे डॉ. यतेंद्र प्रसाद गौड़ (जूनियर हाईस्कूल लालढांग दुगड्डा), रम्भा शाह (राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा गैरसैंण, चमोली) के अलावा अन्य कई शिक्षकों का नाम शामिल है।
यह भी पढ़े :Shailesh Matiyani Award 2023: उत्तराखंड के 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार
बता दें मुरारी लाल राणा (राजकीय आर्दश प्राथमिक विद्यालय बडेथी), ठाट सिंह (राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय झबरेड़ी कला, हरिद्वार), रजनी ममगाई (राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुनिकीरेती) को शैलेश मटियानी पुरस्कार से नवाजा जाएगा । इसके अलावा मिली बागड़ी (राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पौठी जखोली), नरेश चंद्र (राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पासम लोहाघाट दीवान सिंह कठायत (राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उडियारी), डॉ. विनीता खाती (राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गाडी ताड़ीखेत), पुष्कर सिंह नेगी (पं इंटर कालेज सुरखेत), गीताजंलि जोशी (राजकीय इंटर कालेज डुण्डा), डॉ. सुनीता भट्ट (प्राचार्य राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून), प्रकाश चंद्र उपाध्याय (राजकीय इंटर कालेज बापरू), दीपक चंद्र बिष्ट (राजकीय इंटर कॉलेज शेर ताड़ीखेत), राजेशकुमार पाठक (प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट), बलदेव प्रसाद चमोली (प्रवक्ता ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत उत्तर माध्यम विद्यालय, हरिद्वार) का नाम सूची में शामिल है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
