Connect with us
Uttarakhand snowfall news today

Home / SNOWFALL IN UTTARAKHAND / उत्तराखंड के 5 जिलों में 30 और थर्टी फर्स्ट को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी..

SNOWFALL IN UTTARAKHAND उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के 5 जिलों में 30 और थर्टी फर्स्ट को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी..

1 min read

Uttarakhand Snowfall News: पर्यटकों के लिए खुशखबरी 31st को हो सकती है बर्फबारी….

Uttarakhand Snowfall News: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 30 और 31 दिसंबर की रात को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर के लिए उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि इन पर्वतीय जिलों में सिर्फ 5000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बर्फबारी के आसार हैं। इस बीच पर्यटक उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में थर्टी फर्स्ट और नए साल पर बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में हिमालय दर्शन की सबसे खास जगह है चौकोड़ी

Uttarakhand weather Update: मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर के बाद मौसम में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और बर्फबारी होने से शीत लहर में तेजी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने मैदानी जिलों उधम सिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र का यह भी कहना है कि प्रदेश में 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा सिर्फ सुबह शाम तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा रहेगा। बताते चलें कि इस बीच बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार तो पर्यटक कर रहे हैं जिसके लिए थर्टी फर्स्ट के लिए औली , हर्षिल , मुनस्यारी, चौकोड़ी और नैनीताल समेत कई जगहो के लिए होटल पैक हो चुके हैं। आपको बता दें कि इन दोनों पहाड़ी रुटों पर काफी पाला गिर रहा है जो सड़क दुर्घटनाओं का भी कारण बन रहा है इसके साथ ही यह सब्जियों के लिए भी बेहद नुकसानदायक है।

Continue Reading

More in SNOWFALL IN UTTARAKHAND

To Top