Connect with us
Uttarakhand news: Srinagar Garhwal Marriage bus Fire going to Rudraprayag
Image : social media ( Srinagar Garhwal News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: बारातियों से भरी बस में लगी आग श्रीनगर से जा रही थी रुद्रप्रयाग…

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Uttarakhand News: बारातियों से भरी बस में लगी आग श्रीनगर से जा रही थी रुद्रप्रयाग…

1 min read

Srinagar Garhwal News Today: श्रीनगर से रुद्रप्रयाग जा रही बारातियों से भरी बस मे लगी आग , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल..

Srinagar Garhwal Marriage bus Fire : उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर बारातियों को ले जा रही बस में उस समय अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला जब बस में अचानक से आग लग गई। बस में आग लगते ही सभी यात्री बस से बाहर निकल गए तथा इस दौरान स्थानीय लोगों ने बस की आग को बुझाने के लिए पानी और फायर सिलेंडर की व्यवस्था की जिसके कारण आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: पहाड़ में चलती बस में लगी आग, देखते ही देखते यात्रियों में मची अफरातफरी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को पौड़ी जिले के श्रीनगर से बारातियों को लेकर रुद्रप्रयाग की ओर जा रही हिमगिरि एक्सप्रेस बस में अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके चलते बदरीनाथ हाईवे पर खांखरा के पास बस में अचानक से आग लग गई। इस दौरान आग की लपटे देखते ही वाहन मे बैठे सभी यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला जिसके बाद वाहन चालक न बस को रोकते हुए सभी सवारियों को नीचे उतारा और इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से वाहन की आग पर काबू पाया गया। वो तो गनीमत रही की बस में आग लगते ही चालक ने बस को रोक दिया अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top