Connect with us
student shankar Bisht beaten by school teacher Rudraprayag deo orderd investigation uttarakhand news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Rudraprayag teacher school news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudraprayag news: रूद्रप्रयाग में शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा अब स्कूल जाने से डर रहा शंकर

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Rudraprayag news: रूद्रप्रयाग में शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा अब स्कूल जाने से डर रहा शंकर

1 min read

Rudraprayag teacher school news: 7 वर्षीय छात्र की शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई, पूरे शरीर पर पिटाई के निशान, स्कूल जाने से इनकार कर रहा छात्र..

student shankar Bisht beaten by school teacher Rudraprayag deo orderd investigation uttarakhand news today: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है ,जहां पर 7 वर्षीय छात्र की शिक्षक ने कुछ इस तरह पिटाई करी की ना सिर्फ छात्र स्कूल जाने से इनकार कर रहा है बल्कि उसके मन में डर तक बैठ गया है। छात्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि छात्र को कितनी बुरी तरह पिटा गया है जिससे उसके शरीर में मार के लाल निशान बने हुए हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand : उत्तराखंड में दिल्ली के युवकों की गुंडागर्दी बीपीसीएल टैंकर चालक की बुरी तरह पिटाई

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के ग्वैफड के निवासी 7 वर्षीय शंकर बिष्ट पुत्र हयात बिष्ट को एक महीने पहले विद्यालय के अध्यापक ने बुरी तरह पीटा जिसके कारण छात्र तब से स्कूल जाने से डरने लगा है। जब बच्चे ने लगातार स्कूल जाने से इनकार किया तो मां ने मजबूर होकर उसकी तस्वीर पिता को भेजी और पूरा कारण बताया। दरअसल शंकर के पिता हयात वर्तमान में राजस्थान में रहते हैं जो वहाँ पर नौकरी कर रहे है। उन्होंने बेटे की पिटाई की तस्वीर मिलते ही इसे गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में सांझा किया। छात्र की तस्वीर देखकर गांव के लोग भी हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर छात्र की तस्वीर वायरल

शंकर के पिता ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट कर शिक्षक की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पर कार्यवाही करने की मांग की है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में बच्चों को डर और दर्द नहीं बल्कि संस्कार और ज्ञान मिलना चाहिए। इतने छोटे बच्चों को इस तरह से पीटना बेहद बुरा बर्ताव है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अजय चौधरी को सूचना मिलते ही उन्होंने इस मामले में उप शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि अतुल सेमवाल को पत्र लिखते हुए 3 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top