UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Rishikesh Karnaprayag Railway station: ऋषिकेश कर्णप्रयाग 4 रेलवे स्टेशनों के टेंडर फाइनल
1 min read
Rishikesh Karnaprayag railway station: ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना धारी देवी गौचर समेत चार स्टेशनों के टेंडर फाइनल, मेरठ की कंपनी को मिला जिम्मा
Rishikesh Karnaprayag railway station Tenders finalized for 4 stations uttarakhand news today: ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना का कार्य धरातल पर तेजी से चल रहा है ,जिसके चलते आरवीएनएल ने रुद्रप्रयाग जिले में स्थित धारी देवी समेत तिलनी, घोलतीर और गौचर स्टेशनों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली। बताते चलें 126 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की कमान मेरठ की आरसीसी एसोसिएट को सौंपी गई है। जिसमे 2 साल के भीतर आधुनिक स्टेशनों का निर्माण पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Rishikesh Karnprayag Rail: देवप्रयाग से जनासू के बीच देश की सबसे लंबी सुरंग हुई तैयार
बता दें ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना का निर्माण वर्ष 2020 से शुरू किया गया था जिसमे सुरंगो की खोदाई का कार्य लगभग 95 फीसदी अधिक हो चुका है। बीते वर्ष स्टेशनों के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है जिसके कारण ऋषिकेश कर्णप्रयाग परियोजना को तीव्र गति मिली है।
ऋषिकेश कर्णप्रयाग परियोजना में कुल 13 स्टेशन (Rishikesh Karnprayag Project)
इस परियोजना में कुल 13 स्टेशन है हालांकि इन 13 स्टेशनों में वीरभद्र स्टेशन भी शामिल है जो आजादी से पहले का है इसी स्टेशन से ऋषिकेश कर्णप्रयाग परियोजना के ट्रैक को जोड़ा गया है। इसके बाद स्टेशन में योगनगरी रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य वर्ष 2020 में पूरा हो चुका है। इस स्टेशन तक ट्रेनों का संचालन होता है वही शिवपुरी और ब्यासी रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं धारीदेवी, तिलनी, घोलतीर, गौचर (पैकेज थ्री) स्टेशनों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है। आरवीएनएल के अधिकारियों का कहना है कि एक से डेढ़ माह के भीतर इन स्टेशनों के निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। स्टेशनों के निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि दो वर्ष रखी गई हैं।
19 मे से 8 पुल का निर्माण कार्य भी हुआ पूरा
परियोजना में कुल 19 पुल हैं जिनमें से चंद्रभागा, शिवपुरी, गूलर, ब्यासी, कोड़ियाला, पौड़ी नाला, लक्ष्मोली और श्रीनगर पुल बनकर तैयार हो चुके हैं। शेष 11 पुलों का निर्माण भी 65 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। वर्ष 2026 के अंत तक सभी पुलों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। पैकेज थ्री के स्टेशनों का निर्माण कार्य किए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। आरसीसी एसोसिएटस मेरठ पैकेज थ्री के स्टेशनों का निर्माण कार्य करेगी।
