Connect with us
Uttarakhand news today: Eating chicken at KFC youth lost Rs 2 lakh crime news haldwani theft scooty Dickey uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड युवक को KFC में चिकन खाना पड़ा महंगा लगी 2 लाख की चपत

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड युवक को KFC में चिकन खाना पड़ा महंगा लगी 2 लाख की चपत

1 min read

Uttarakhand news today:Uttarakhand news today kFC Haldwani News Today haldwani Crime News हल्द्वानी में स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए दो लाख, केएफसी में खाना खाते समय हुई वारदात

Uttarakhand news today: Eating chicken at KFC youth lost Rs 2 lakh crime news haldwani theft scooty Dickey uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के नैनीताल से एक हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जहां एक युवक को चिकन खाना महंगा पड़ गया, जहां चिकन खाने केएफसी में बैठे एक युवक को दो लाख रुपए की चपत लग गई। दरअसल पूरा मामला हल्द्वानी में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से जुड़ा है जिसने लोगों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवक बैंक से दो लाख रुपये निकालकर कुछ ही देर के लिए खाना खाने गया, लेकिन लौटने पर उसकी स्कूटी की डिग्गी खाली मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े :Nainital news today: नैनीताल केमू बस कंडक्टर ने छात्रा से छेड़छाड़ लोगों ने कर दी जमकर धुनाई

बैंक से नकदी निकालने के बाद पहुंचा था रेस्टोरेंट (haldwani Crime News Cash Theft Case)

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार हल्द्वानी शहर से लगे गौलापार के लखनपुर निवासी दीपक शर्मा 20 मई की सुबह एसबीआई की कुसुमखेड़ा शाखा पहुंचे थे। वहां से उन्होंने करीब दो लाख रुपये नकद निकाले। बैंक से निकलने के बाद उन्होंने रकम अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख दी और पीलीकोठी स्थित केएफसी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी स्कूटी रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग में खड़ी की और खाना खाने अंदर चला गया। करीब कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा और डिग्गी खोली तो उसके होश उड़ गए। अंदर रखी पूरी नकदी गायब थी।

शक के घेरे में बैंक से पीछा करने वाले लोग ( Haldwani KFC incident CCTV Investigation)

घटना के बाद पीड़ित सीधे मुखानी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। युवक का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर रकम चोरी कर ली। शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि बैंक से ही किसी ने युवक पर नजर रखी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस अब बैंक से लेकर रेस्टोरेंट तक के रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का मानना है कि फुटेज से संदिग्धों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand heat wave alert: उत्तराखण्ड हीटवेव अलर्ट स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

दिनदहाड़े वारदात से लोगों में चिंता (haldwani breaking news today Scooty Dickey Theft)

मुखानी थाना पुलिस के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। शहर में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर बैंक से नकदी निकालने वाले लोग अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों और पार्किंग स्थलों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। वहीं पुलिस लोगों से भी अपील कर रही है कि बड़ी रकम लेकर चलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और नकदी को वाहन में छोड़कर न जाएं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top