UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Khatima news today: खटीमा बस अड्डे के पास युवकों को मारा चाकू, एक की गई जिंदगी
1 min read
Tushar Sharma Khatima murder : पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर चाकू से हमला, एक की गई जिंदगी, क्षेत्र में मचा हड़कंप..
Tushar Sharma Khatima murder case on roadways stand udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू गोदकर ह्त्या की गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh News: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर दो युवतियों की ह्त्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप……
Khatima murder case today: प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के आश्रम पद्धति विद्यालय के पीछे वार्ड नंबर 10 का निवासी 24 वर्षीय तुषार शर्मा बीते शुक्रवार की देर रात रोडवेज बस अड्डे के पास अपने दोस्त पकड़िया के निवासी सलमान और बाल्मीकि बस्ती के निवासी अभय के साथ मौजूद था। दरअसल रात के 9:30 के बाद तुषार सलमान और अभय बस अड्डे के पास स्थित एक चाय की दुकान पर खड़े थे। तभी इस दौरान गोटिया इस्लामनगर से कुछ युवक आए जिनकी उनके साथ कहासुनी हो गई। इतना ही नहीं बल्कि यह कहासुनी इतनी बढ़ गई की दोनों पक्ष एक दूसरे से भीड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और मारपीट से यह मामला चाकूबाजी तक पहुँच गया। विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने तुषार समेत उसके साथियों पर चाकू से हमला कर दिया जिसके कारण तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि सलमान और अभय को भी गंभीर चोटे आई।
पुरानी रंजिश के चलते तुषार की हत्या ( udham singh nagar khatima news today)
घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने तुषार व उसके साथियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही तुषार को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए जिनकी तलाश पुलिस प्रशासन द्वारा जारी है। बताते चले हमला करने वाले आरोपियों की तुषार व उसके साथियों के साथ पुरानी रंजिश थी जिसके कारण उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
तुषार की 2 साल पहले हुई थी शादी ( udham singh nagar breaking news)
बताया जा रहा है कि मृतक तुषार की 2 साल पहले शादी हुई थी जो पीलीभीत रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत था, जबकि उसके पिता मनोज शर्मा कैंची चाकू पर धार लगाने का काम करते हैं। तुषार की मौत के बाद से जहां उसकी पत्नी का सुहाग उजड़ गया है वहीं दूसरी ओर तुषार के परिजन गहरे सदमे में है।
तुषार की हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश ( udham singh nagar crime news)
तुषार की हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है जिन्होंने आज शनिवार को हत्या के विरोध में बाजार बंद कराया है। इतना ही नही बल्कि हिंदूवादी संगठनों ने सुबह रोडवेज बस स्टेशन पर गैर हिंदुओं की दुकानों पर तोड़फोड़ करते हुए कई दुकानें बंद कराई, वही जिस चाय की दुकान पर घटना हुई थी उस दुकान को भी आग के हवाले झोंक दिया। जानकारी मिली है कि यह दुकान मुख्य आरोपी के पिता की है। पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद हिंदू नेताओं को शांत करवाया गया साथ ही दमकल टीम को बुलाकर दुकान में लगी आग को बुझाया गया। मृतक के परिजन रोड पर बैठकर दोषियों की गिरफ्तारी की माँग कर रहे है। घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आनन फानन में कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। खटीमा एसडीएम तुषार सैनी ने पूरे शहर में बीएनएस की धारा 163 लगा दी है। इसके तहत 4 से ज्यादा लोगों के ग्रुप में जमा होने पर पाबंदी रहेगी।
