Connect with us
uk board changes exam pattern 2026, 20% questions for high order thinking skills intelligence test uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand board exam pattern)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UK board exam: उत्तराखण्ड बोर्ड ने बदला परीक्षा पैटर्न, बुद्धिमत्ता परीक्षण हेतु पूछे जाएंगे 20% प्रश्न

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

UK board exam: उत्तराखण्ड बोर्ड ने बदला परीक्षा पैटर्न, बुद्धिमत्ता परीक्षण हेतु पूछे जाएंगे 20% प्रश्न

1 min read

Uttarakhand board exam pattern  : उत्तराखंड बोर्ड के प्रश्न पत्रों में होने जा रहा बड़ा बदलाव , 20% प्रश्न हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल के होंगे शामिल.. 

uk board changes exam pattern 2026, 20% questions for high order thinking skills intelligence test uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर इस वर्ष बोर्ड के प्रश्न पत्रों में बदलाव होने जा रहा है। दरअसल बोर्ड की ओर से बदलाव प्रश्न पत्र में 20 फ़ीसदी हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल के प्रश्नों को शामिल किया जा रहा है। जिससे परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की क्षमता का पता चल सकेगा इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड में असफल परीक्षार्थियों को मिलेंगे अब तीन मौके…

Uttarakhand board exam 2026: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस वर्ष हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के हर विषय के प्रश्न पत्र में 20 फीसदी हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल के प्रश्न जोड़ने जा रहा है। बताते चलें उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शिक्षा स्तर को बढ़ाने और भविष्य की शिक्षा प्रणाली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिससे यह पता चलेगा कि परीक्षार्थी ने प्रश्न का उत्तर समझकर दिया है या फिर केवल रटकर उसका उत्तर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल मे इस तरह के प्रश्नों को जोड़ा जाएगा जो परीक्षार्थी के इंटरमीडिएट के बाद प्रतियोगी परीक्षा समेत उच्चतर शिक्षा में भी काम आएंगे। इससे आगामी परीक्षाओं में परीक्षयों को काफी फायदा मिलेगा।

जानें क्या है हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल ( Uttarakhand board exam Higher Order Thinking Skills) 

बताते चले हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल से परीक्षार्थी के विश्लेषण मूल्यांकन और निर्माण जैसे कौशलों का परीक्षण किया जाएगा। इसमें रटने के बजाय यह कौशल छात्रों को सीखी गई जानकारी को सक्रिय रूप से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके साथ ही छात्रों को समस्याओं का समाधान करने विचारों के बीच संबंध बनाने और नई जानकारी को सक्रिय रूप से लागू करने में मदद मिलेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top