Connect with us
Uttarakhand news: Very poisonous green colored white lipped pit viper snake seen in Lansdowne, biologists were also surprised to see the presence. Uttarakhand snake news.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: कैमरे में कैद हुआ बेहद जहरीला हरे रंग का सांप, देखकर जीव वैज्ञानिक भी हुए हैरान

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखण्ड: कैमरे में कैद हुआ बेहद जहरीला हरे रंग का सांप, देखकर जीव वैज्ञानिक भी हुए हैरान

1 min read

UTTARAKHAND SNAKE: उत्तराखण्ड में नजर आया बेहद जहरीला हरे रंग का व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप, मौजूदगी देखकर आम जनमानस के साथ ही जीव वैज्ञानिक भी हैरत में…

उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य हमेशा से लोगों को आकर्षित करता रहा है। देश-विदेश के पर्यटक न केवल यहां की हसीन वादियों को देखने को लालायित रहते हैं बल्कि जंगली जानवरों का दीदार करने के लिए भी पहाड़ो में आते रहते हैं। वैसे तो सघन वन क्षेत्र होने के कारण यहां काफी संख्या में अलग-अलग प्रकार के जंगली जानवर पाए ही जाते हैं परन्तु क‌ई बार कुछ ऐसे दुर्लभ जीव-जंतु भी सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर लोगों के साथ ही वैज्ञानिक और वन्य जीव प्रेमी भी भौंचक्के रह जाते हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां लैंसडाउन में हरे रंग का सांप नजर आया है। इस सांप की पहचान व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर के रूप में हुई है। बताया गया है कि आमतौर पर यह सांप पूर्वोत्तर भारत में ही पाया जाता है।
(UTTARAKHAND SNAKE)
यह भी पढ़ें- देहरादून : कंपनी में घुस आया दो मुंह वाला कोबरा सांप, वन विभाग टीम भी नई प्रजाति को देख हैरान

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन क्षेत्र में बीते रोज हरे रंग का व्हाइट लिप्ड पिट वाइपर सांप नजर आया है। लैंसडाउन में इस सांप की मौजूदगी ने आम जनमानस के साथ ही वन्य जीव प्रेमियों और जीव वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। बताया गया है कि आमतौर पर यह सांप भारत के असम, झारखंड आदि पूर्वोत्तर राज्यों के साथ ही पेनाल, बांग्लादेश, म्यांमार, थाइलैंड, कंबोडिया सहित कई अन्य देशों में पाया जाता है। इस सांप को अपने कैमरे में कैद करने वाले लैंसडाउन के वन्य जीव प्रेमी विनीत बाजपेयी का कहना है यह सांप बेहद जहरीला होता है। उन्होंने बताया कि बीते रोज उन्हें यह सांप सड़क पर रेंगता नजर आया। जिसकी फोटो खिचकर उन्होंने अपने कैमरे में हमेशा के लिए सहेज लिया। इस संबंध में वह कहते हैं कि लैंसडाउन में इस सांप की मौजूदगी जलवायु परिवर्तन का सूचक है।
(UTTARAKHAND SNAKE)

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: गांव में घुस आया किंग कोबरा तो किशन ने सकुशल रेस्क्यू कर वन विभाग को किया सुपुर्द

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top