Connect with us
Warrant Officer Pushkar Dangi, an Assam Rifles soldier died due to heart attack khatima while leaving udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today
Image : social media ( Pushkar Dangi Assam Rifles)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Khatima news: खटीमा छुट्टी पर घर आए असम राइफल्स के जवान की कैंटीन से लौटते वक्त ग‌ई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Khatima news: खटीमा छुट्टी पर घर आए असम राइफल्स के जवान की कैंटीन से लौटते वक्त ग‌ई जिंदगी

1 min read

Pushkar Dangi Assam Rifles  : कैंटीन से सामान लेकर लौट रहे सेना के जवान की गई जिंदगी, परिजनो मे मचा कोहराम..

Warrant Officer Pushkar Dangi, an Assam Rifles soldier died due to heart attack khatima while leaving udham Singh Nagar Uttarakhand latest news today:  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर सेना के वरिष्ठ वारंट अधिकारी पुष्कर सिंह डांगी की हृदय गति रुकने से जिंदगी चली गई। बताया जा रहा है कि पुष्कर सिंह डांगी 21 असम राइफल्स में कार्यरत थे जो एक माह की छुट्टी लेकर घर आए थे। घटना के बाद से पुष्कर सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Siachen avalanche army Marty: सियाचीन में हिमस्खलन 2 अग्निवीर सहित सेना के 3 जवान शहीद

Pushkar Dangi khatima Martyr : अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के ननकुडी झनकट के निवासी 50 वर्षीय पुष्कर सिंह डांगी पुत्र खीम सिंह डांगी 21 असम राइफल्स में कार्यरत थे ,जिनकी तैनाती वर्तमान में मणिपुर में थी। दरअसल बीते 3 दिन पहले पुष्कर सिंह एक माह की छुट्टी लेकर घर आए थे। पुष्कर सिंह बीते शुक्रवार को चंपावत जिले की सीडीएस कैंटीन बनबसा में सामान खरीदने पहुंचे थे। इसके बाद सामान लेकर पुष्कर सिंह घर वापस लौट रहे थे तभी अचानक से वह लड़खड़ाते हुए रास्ते पर गिर गए। पुष्कर सिंह को रास्ते में पड़ा देख आसपास के लोगों ने उन्हें आनन फानन मे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सेना के वरिष्ठ अधिकारी पुष्कर सिंह डांगी की जिंदगी हृदय गति रुकने से गई है।

पुष्कर सिंह डांगी की मौत के बाद से परिजन सदमे मे ( udham singh nagar Pushkar Singh dangi)

बताते चले वारंट ऑफिसर पुष्कर सिंह अपने पीछे मां, पत्नी और दो बेटे तथा एक बेटी को हमेशा के लिए रोता बिलखता छोड़ गए है। घटना के बाद से मृतक के परिजन गहरे सदमे मे है वहीं उन पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस प्रशासन द्वारा पुष्कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top