Home / UTTARAKHAND NEWS / यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन कई यात्री दबे 2 शव बरामद, रेस्क्यू जारी yamunotri landslide
UTTARAKHAND NEWS उत्तरकाशी
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन कई यात्री दबे 2 शव बरामद, रेस्क्यू जारी yamunotri landslide
By
1 min read
yamunotri landslide today Uttarkashi: यमुनोत्री धाम में फिर दरकी पहाड़ी, नौकैंची बैंड पर बड़ा हादसा: एक बच्ची समेत दो की मौत, रेस्क्यू जारी
yamunotri landslide today Uttarkashi: उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव यमुनोत्री में सोमवार दोपहर को एक भयावह हादसा घटित हो गया। बताया गया है कि जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरक गई, जिससे पैदल चल रहे तीर्थयात्री मलबे और बोल्डरों की चपेट में आ गए। दोपहर 4:12 बजे हुई इस दुर्घटना ने यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना में कई अन्य यात्रियों के भी मलबे में दबने की खबर मिल रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ टीमों द्वारा चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस के ब्रेक फेल चालक की सूझबूझ से बचे 30 यात्री bus accident
हादसा साफ मौसम में, मलबे में कई श्रद्धालुओं के दबने की आशंका yamunotri landslide 2025 news today
हैरानी की बात यह है कि हादसे के वक्त मौसम पूरी तरह साफ था और बारिश नहीं हो रही थी। फिर भी भारी मलबा और चट्टानें अचानक टूटकर नीचे आ गिरीं, जिससे यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया और आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। उत्तरकाशी जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से एक 12 वर्षीय बच्ची है, जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। घटना में मुंबई निवासी रशिक मलबे में दब गया था, जिसे एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने मौके से सुरक्षित निकाल लिया। उसे सिर और हाथ में चोटें आई हैं, लेकिन हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रशिक ने बताया कि हादसे के वक्त उसका एक मित्र भी उसके साथ था, जो मलबे की चपेट में आ गया। उसे खोजने का प्रयास जारी है।
यह भी पढ़ें- Kedarnath Landslide News: केदारनाथ पैदल मार्ग जंगलचट्टी में बड़ा भूस्खलन दो की गई जिंदगी
हाई अलर्ट पर प्रशासन, जिलाधिकारी स्वयं निगरानी में जुटे Uttarkashi landslide 2025 news today rescue
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने स्मार्ट कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया। उन्होंने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों को तुरंत घटनास्थल पर रवाना कर दिया। सभी संबंधित एजेंसियों को राहत और बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जा रहा है। अब भी भारी मलबा रास्ते पर जमा है, जिसे हटाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि एहतियातन पैदल आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Champawat News: पूर्णागिरि धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट रास्ता कब तक बंद???
मौसम विभाग की चेतावनी: 26 जून तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आपको बता दें उत्तराखंड मौसम विभाग ने 22 से 26 जून तक देहरादून, नैनीताल, टिहरी और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसे देखते हुए यूएसडीएमए के अधीन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सतर्कता बरतने को कहा है। आईआरएस और नोडल अधिकारी को भी चौबीसों घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather In June: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
