UTTARAKHAND NEWS देहरादून
उत्तराखंड: अब निजी अस्पतालों में भी गोल्डन कार्ड से मिलेगा मुफ्त इलाज
1 min read
Uttarakhand Golden Card: उत्तराखंड धामी सरकार का बड़ा फैसला निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से कैशलेस इलाज जारी
Uttarakhand golden Card private Hospitals: उत्तराखंड सरकार ने गोल्डन कार्ड धारकों को एक बड़ी राहत दी है। अब राज्य के निजी अस्पतालों में इस कार्ड के जरिये नि:शुल्क इलाज की सुविधा पहले की तरह ही जारी रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून स्थित प्रमुख निजी अस्पताल—जौलीग्रांट, श्रीमहंत इन्द्रेश और ग्राफिक एरा—गोल्डन कार्ड से इलाज की सुविधा प्रदान करते रहेंगे।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची हुई जारी
आयुष्मान भारत योजना के मिलेगा लाभ(Ayushman Bharat Medical Card)
सरकार का उद्देश्य यह है कि सभी पात्र नागरिकों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के लाखों जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है, और राज्य सरकार इस योजना को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। हाल ही में कुछ निजी अस्पतालों ने भुगतान में देरी का हवाला देकर गोल्डन कार्ड पर इलाज रोक दिया था, जिससे मरीजों को परेशानी हुई थी। लेकिन अब सरकार के हस्तक्षेप से यह स्थिति सुधर गई है और यह सुनिश्चित किया गया है कि निजी अस्पतालों में भी गोल्डन कार्ड धारकों को कैशलेस इलाज मिलता रहेगा। इस निर्णय से अब राज्य के नागरिक निजी अस्पतालों में भी निःशुल्क इलाज का लाभ पहले की तरह उठा सकेंगे।
