UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh heli service: देहरादून से पिथौरागढ़ को जल्द शुरू होगी हेली सेवा, उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर
1 min read
Uttarakhand Pithoragarh heli service: Heli service from Dehradun will start soon, helicopter will fly: देहरादून से पिथौरागढ़ तक जल्द शुरू होगी हेली सेवा: सीमांत को मिलेगी सीधी उड़ान की राहत
Uttarakhand Pithoragarh heli service: Heli service from Dehradun will start soon, helicopter will fly: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल लंबे समय से इंतजार कर रहे पिथौरागढ़ और आसपास के इलाकों के लोगों को अब राजधानी देहरादून से सीधे हवाई संपर्क मिलने जा रहा है। क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत इस रूट पर जल्द ही हेली सेवा शुरू किए जाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
केंद्र से मिली हरी झंडी, प्रक्रिया अंतिम दौर में
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इस परियोजना की प्रगति से अवगत कराया है। पत्र के अनुसार देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर हेली सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। इस सेवा का संचालन मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जो फिलहाल जरूरी कागजी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है।
सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ
उत्तराखंड के पहाड़ी और दूरदराज क्षेत्रों में सड़क मार्ग की कठिनाइयों के बीच यह हेली सेवा आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। खासकर पिथौरागढ़ जैसे सीमांत जिले के लिए यह कदम न सिर्फ यात्रा समय को कम करेगा, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी जीवन रक्षक साबित हो सकता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पहल को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों का राजधानी से सीधा संपर्क मजबूत होगा और विकास को गति मिलेगी।
हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कदम
केंद्र सरकार पहले से ही उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में कई हेली रूट संचालित कर रही है। वर्तमान में राज्य के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए लगभग 30 रूटों पर हेली सेवाएं चल रही हैं। देहरादून-पिथौरागढ़ रूट के शुरू होने से यह नेटवर्क और मजबूत होगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार अन्य विमानन कंपनियों से भी संपर्क में है, ताकि भविष्य में इस रूट पर नियमित विमान सेवा शुरू की जा सके।
यह भी पढ़ें- Rishikesh aiims exam news: ऋषिकेश एम्स जूते में मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा छात्र
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
