UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand PRD News: पीआरडी जवानों को सालभर मिलेगी नौकरी होमगार्ड की तरह DA भी
1 min read
Uttarakhand PRD News : पीआरडी जवानों के लिए सालभर रहेगा रोजगार, खेल विश्वविद्यालय के लिए मंजूर होंगे नए पद
Uttarakhand PRD News: employment salary Da govt job today update cabinet minister rekha arya rojgar near me vacancy 2026 : उत्तराखंड के पीआरडी जवानों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है ,कि अब उन्हें साल के 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं, वहीं होमगार्ड की तर्ज पर उन्हें भी मानदेय और DA महंगाई भत्ता देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े :कूर्मांचल बैंक भर्ती Clerk/Cashier Kurmanchal Bank Clerk Recruitment 2026
बता दें बीते सोमवार को देहरादून के सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान लंबे समय से चल रहे धरने को समाप्त करने पर सहमति बनी । इसके साथ ही मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पीआरडी जवानों की सभी मांगों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए अधिकारियों को संबंधित प्रस्ताव तैयार करने की निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े :Uttrakhand: देहरादून में ‘बेटी हुई है’ लिखी कार ने जीते दिल women empowerment
पीआरडी जवानों की सेवाओं को जल्द मिल सकेगा नियमित स्वरूप ( PRD jawan news today)
सरकार के आश्वासन के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों मे एक नई उम्मीद जगी है ,जिसके चलते जल्द ही उनकी सेवाओं को नियमित रूप मिल सकता है। बैठक के दौरान प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालयों को लेकर अहम फैसले लिए गए, जिसमें मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसी वर्ष से विश्वविद्यालय में पढ़ाई शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया तेज की जाए। इसके अलावा 142 पदों के सृजन को मंजूरी देने की बात कही है।
विश्वविद्यालय के लिए भूमि से जुड़े मामलों को जल्द निपटाया जाए ( Uttarakhand PRD jawan news latest)
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ,ताकि राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सके। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के लिए भूमि से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाए जाने की बात कही गई है।
