UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Uttarakhand ration EKYC last date: 31 जनवरी करवाएं राशन कार्ड KYC नहीं मिलेगा राशन
1 min read
Uttarakhand ration card EKYC last date: 31 जनवरी तक नही करवाई e-kyc तो बन्द हो जायेगा राशन
Uttarakhand ration card EKYC last date 2026 before 31 jan KYC done not get fecility breaking news today: उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी खबर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग की ओर से सामने आ रही है, कि ई केवाईसी ना कराने पर उन्हे राशन का लाभ नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि 31 जनवरी तक ई केवाईसी नहीं करने पर राशन पूरी तरह से बंद हो सकता है इसलिए अंतिम तिथि से पहले ई केवाईसी जरूर करा लें।
यह भी पढ़े :Uttarakhand EKYC ration card: राहत भरी खबर 5 साल से छोटे बच्चों की नहीं होगी राशन कार्ड KYC
बता दें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग राजधानी देहरादून की ओर से आदेश जारी किया गया है ,जिसके चलते जिला आपूर्ति विभाग ने 31 जनवरी तक ई केवाईसी की अंतिम तिथि रखने के साथ ही राशन बंद करने का निर्णय लिया है। बताते चलें अब तक ई केवाईसी न करने वाले सभी राशन कार्ड धारकों से विभाग ने अपील की है कि वह अनिवार्य रूप से 31 जनवरी तक ई केवाईसी करा लें। चंपावत जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि जिले में अंत्योदय अन्न योजना के तहत 21,185 यूनिट राज्य खाद्य योजना के तहत 96,277 यूनिट एवं प्राइमरी हाउस होल्ड के तहत 14,4794 यूनिटों में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन अब तक 59.90 यूनिट की ही ई केवाईसी हो पाई है।
