Connect with us
Uttarakhand ration card KYC done till 31 December also link aayushman for free treatment service latest update news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand ration card KYC)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Ration card: 31 तक कराएं KYC राशन कार्ड आयुष्मान होगा लिंक तो ही निशुल्क उपचार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Ration card: 31 तक कराएं KYC राशन कार्ड आयुष्मान होगा लिंक तो ही निशुल्क उपचार

1 min read

Uttarakhand ration card KYC: राशन कार्ड से आयुष्मान लिंक करना होगा अनिवार्य ,तभी मिलेगी निशुल्क उपचार की सुविधा..

Uttarakhand ration card KYC done till 31 December also link aayushman for free treatment service latest update news today: उत्तराखंड के नागरिकों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक जरूरी खबर सामने आ रही है, कि उन्हें आयुष्मान के तहत निशुल्क इलाज की सुविधा तभी मिल पाएगी जब उनके पास डिजिटल राशन कार्ड होगा। इतना ही नहीं बल्कि यदि अस्पताल में भर्ती होते समय आयुष्मान लाभार्थी का कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं हो पाया तो मरीज को निशुल्क इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़े :Uttarkashi ration card EKYC: उत्तरकाशी में 1 हजार राशन कार्ड निरस्त Uttarakhand news

आपको जानकारी देते चलें केंद्र और राज्य सरकार आयुष्मान योजना के तहत लोगों को 5 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करती है। लेकिन राज्य में बड़ी संख्या में फर्जी राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड की शिकायतों के बाद केवल खाद्य विभाग के पोर्टल के आधार पर ही निशुल्क इलाज की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से इस संदर्भ में सभी अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

आयुष्मान कार्ड को राशन कार्ड से करना होगा लिंक तभी मिलेगी निशुल्क उपचार की सुविधा ( Uttarakhand news today)

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि मरीज को भर्ती करते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखा जाए की उसका राशन कार्ड ऑनलाइन शो हो रहा है या नहीं। यदि कार्ड ऑनलाइन शो हो रहा है तो मरीज को आयुष्मान के तहत निशुल्क उपचार मिलेगा और यदि लिंक नहीं है तो इलाज नहीं मिलेगा। इस स्थिति में आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए डिजिटल राशन कार्ड अनिवार्य हो गया है। गौर हो 57 लाख लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है और उनमें से हजारों की संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके राशन कार्ड अभी तक डिजिटल नहीं हो पाए हैं।

31 दिसम्बर तक करवा लें E -kyc

खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की ई -केवाईसी करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की है। इस स्थिति मे पहले राशन कार्ड को ऑनलाइन या डिजिटल करना जरूरी है। यदि राशन कार्ड ऑनलाइन या डिजिटल नहीं करवाया गया तो लोगो को राशन लेने मे व इसके साथ ही उन्हें मुफ्त इलाज की योजना का लाभ भी नहीं मिल पाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top