UTTARAKASHI UTTARAKHAND NEWS
Uttarkashi ration card EKYC: उत्तरकाशी में 1 हजार राशन कार्ड निरस्त Uttarakhand news
1 min read
Uttarkashi ration card EKYC: ई -केवाईसी के तहत 1 हज़ार राशन कार्ड यूनिट हुए रद्द, गलत ढंग से ले रहे थे सरकारी राशन का लाभ..
Uttarkashi ration card EKYC 1000 cards cancel uttarakhand latest news today: उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के ई-केवाईसी की प्रक्रिया तेजी से चलाई जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति गलत ढंग से राशन का लाभ ना ले सके। इतना ही नहीं बल्कि सरकार का उद्देश्य भी यही है कि केवल जरूरतमंद लोगों तक ही राशन पहुंच सके। इसी बीच उत्तरकाशी जिले में गलत ढंग से सरकारी सस्ते गल्ले से राशन वितरण का लाभ ले रहे करीब 1 हज़ार उपभोक्ताओं की यूनिटों पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने कैंची चला दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card KYC: उत्तराखण्ड राशन कार्ड EKYC अंतिम तिथि 31 तक विस्तारित
आपको जानकारी देते चले उत्तरकाशी जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से पात्र उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए राइट फुल टारगेटिंग और ईकेवाईसी सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है। जिसके तहत खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ शासन की ओर से आयकर जीएसटी वस्तु एवं सेवाकर भरने वाले समेत मृतक डुप्लीकेट और 6 माह से राशन नहीं ले रहे स्थानीय उपभोक्ताओं का डाटा सांझा किया गया था। विभाग ने उक्त डाटा का ईकेवाईसी में सत्यापन कर राइट फुल टारगेटिंग में करीब 1000 उपभोक्ताओं की यूनिट को उनके राशन कार्डों से निरस्त कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत यदि परिवार का मुखिया भी दायरे में आया तो पहले मुखिया बदलने की कार्यवाही सुनिश्चित की
गई।
1000 उपभोक्ताओं की राशन कार्ड यूनिटों पर चली कैंची ( uttarkashi ration news today)
खाद्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 2900 उपभोक्ताओं के आयकर और जीएसटी भरने की जानकारी मिली थी, जिस पर विभाग की ओर से सत्यापन किया गया। सत्यापन की कार्यवाही करते हुए उपभोक्ताओं की यूनिटों पर निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू हुई और 1000 उपभोक्ताओं की यूनिटों को निरस्त किया गया। हालांकि विभाग मे उपभोक्ताओं की ओर से निरस्तीकरण पर आपत्ती जताते हुए सही जानकारी देने पर पुनर्विचार करने की बात कही है।
